अक्षय कुमार की राम सेतु का ट्रेलर हुआ रिलीज, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर  'राम सेतु (Ram Setu)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) हैं।

अक्षय कुमार की राम सेतु का ट्रेलर हुआ रिलीज, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर

Photo Credit: Youtube/ Zee Studios

ख़ास बातें
  • अक्षय कुमार स्टारर 'राम सेतु (Ram Setu)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
  • राम सेतु में मुख्य अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा हैं।
  • Akshay Kumar जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ ही स्टंट करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Ram Setu Twitter Reaction: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर  'राम सेतु (Ram Setu)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म में किरदार के बारे में बात करें तो इसमें यह एक आर्कियोलॉजिस्ट (फिल्म में नाम: आर्यन कुलश्रेष्ठ) का किरदार निभा रहे हैं। आर्यन अपनी टीम के साथ 'राम सेतु (Ram Setu Trailer)' के अस्तित्व को बचाने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में यह 7000 साल पुराने इतिहास से परता उठाए हुए दिखेंग।

इसके ट्रेलर में अक्षय (Akshay Kumar) जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ ही स्टंट करते भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ट्विटर (Twitter) पर भी राम सेतु (Ram Setu Trailer) को धुआंदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। चलिए देखते हैं राम सेतु को लेकर ट्विटर पर फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं: 

ट्विटर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) स्टारर 'राम सेतु (Ram Setu)' को काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। साथ ही ऑडियंस अक्षय के स्टंट्स देखने के लिए भी उत्सुक है। एक यूजर ने राम सेतु के ट्रेलर पर रियेक्ट करते हुए लिखा- ''ट्रेलर बढ़िया है। 
 
अक्षय कुमार की यह पिक्चर अच्छा एडवेंचर देने वाली है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है।'' वहीं किसी ने लिखा-'' अगर इस फिल्म का स्क्रीनप्ले अच्छा हुआ तो दिवाली पर बॉलीवुड और दर्शकों दोनों को ब्लॉकबस्टर मिल सकती है'' अब देखना यह है कि इस फिल्म की रिलीज के समय भी क्या दर्शकों में यही उत्सुकता बरकरार रहती है और क्या यह फिल्म दिवाली ब्लॉकबस्टर में अपनी जगह बना पाएगी या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »