Ved Box Office Collection: रितेश-जेनेलिया की फिल्म ‘वेद’ का शानदार कलेक्शन बरकरार

रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘वेद’ अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है

Ved Box Office Collection:  रितेश-जेनेलिया की फिल्म ‘वेद’ का शानदार कलेक्शन बरकरार

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘वेद’ अपने रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। अब फिल्म ने अपने रिलीज के 9वें दिन की कमाई से सबको हैरान कर दिया है।

ख़ास बातें
  • रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित वेद जल्द ही 30 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी
  • फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी
  • मराठी फिल्म वेद ने रिलीज के 9वें दिन 4.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है
विज्ञापन
Ved Box Office Collection Day 9:  रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेद' अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इसने अपने 9वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इस दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शनिवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पहले दिन की तुलना में अधिक होना हैरान करने वाला था। रितेश देशमुख के निर्देशन वाली यह फिल्म जल्द ही 30 करोड़ रुपये के कलेक्शन तक पहुंच सकती है।

यह अपने रिलीज से ही पसंदीदा फिल्म बनी हुई है। इसने रिलीज के 9वें दिन बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर फिल्म के मेकर्स को हैरान कर दिया है। वेद ने अपने रिलीज के 9वें दिन 4.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
 
फिल्म में दर्शकों को केवल रितेश और जेनेलिया की जोड़ी ही नहीं बल्कि सलमान खान की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिल रही है। यह फिल्म जेनेलिया की पहली मराठी फिल्म भी है। पिछले साल दिसंबर में जेनेलिया ने खुलासा किया था कि वो ‘वेद' फिल्म से मराठी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। 

एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था, 'इतनी सारी भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने और सबका प्यार पाने का चांस मिला है। महराष्ट्र में पैदा होने की वजह से मेरा दिल सालों से मराठी में एक फिल्म करने के लिए तरस रहा था। मुझे उम्मीद थी कि एक ऐसी स्क्रिप्ट होगी जिसे मैं हां कह सकती हूं और यही हुआ - मेरी पहली मराठी फिल्म। मैं 10 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हूं और एक सपने का हिस्सा बन रही हूं। मेरे पति रितेश देशमुख पहली बार निर्देशन कर रहे हैं। इसे हमारे प्रोड्क्शन हाउस एमएफसी (एसआईसी) ने पेश किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »