सिद्धार्थ- रश्मिका की ‘Mission Majnu’ फिल्म Netflix पर 20 जनवरी को होगी रिलीज

फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिद्धार्थ मिशन मजनू में एक अंडर कवर जासूस की भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना एक अंधी लड़की के किरदार में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 17:45 IST
ख़ास बातें
  • 'मिशन मजनू’ 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
  • सिद्धार्थ फिल्म 'मिशन मजनू' में अंडरकवर जासूस की भूमिका में होंगे
  • रश्मिका मंदाना फिल्म में एक अंधी लड़की का किरदार निभाएंगी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी 2023 से ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Mission Majnu OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू' 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिद्धार्थ पहले भी  ‘शेरशाह' और ‘अय्यारी' जैसी फिल्मों में इंडियन आर्म फोर्स ऑफिसर का किरदार निभा चुके हैं। अब वह मिशन मजनू में एक अंडर कवर जासूस की भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना एक अंधी लड़की के किरदार में नजर आएंगी। दोनों के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब है।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में फीमेल लीड के लिए रश्मिका मंदाना को लेने का आइडिया खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा का था। फिल्म के प्रोड्यूसर अमर बाटला ने इस बात का खुलासा किया है की सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ही फिल्म के लिए रश्मिका को अप्रोच करने के बात की थी।
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि, जब हमने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे लगा जैसे की स्क्रिप्ट का ये पार्ट रश्मिका के लिए ही तैयार किया गया है। उनकी आंखें बहुत खूबसूरत है। फिल्म ‘मिशन मजनू' में वह एक नेत्रहीन लड़की की भूमिका में हैं। अमर और मैंने सोचा कि ये फिल्म उनके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक शानदार शुरुआत साबित हो सकती है। हालांकि फिल्म ‘मिशन मजनू' रश्मिका मंदाना की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। लेकिन इसके रिलीज में देरी होने के कारण फिल्म गुडबाय उनकी पहली हिंदी डेब्यू फिल्म बन गई।
 
 
फिल्म के निर्माता ने कहा कि फिल्म का रोमांटिक ट्रैक, ‘रब्बा जानदां' भी सिद्धार्थ के द्वारा ही लाया गया है। इस गाने को सिद्धार्थ और तनिष्क फिल्म के लिए लेकर आए थे। गाने का स्क्रैच वर्जन सुनने के बाद ही हमें लग गया था कि ये गाना फिल्म के लिए बिल्कुल फिट है।

आपको बता दें मिशन मजनू फिल्म 20 जनवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसे शांतनु बागची द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की कहानी सुमित बथेजा, परवेज शेख औऱ असीम अरोड़ा ने लिखा है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.