Ranbir Kapoor ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर दिया ये बयान!

बॉलीवुड एक्टर रणबीर का मानना है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 15:54 IST
ख़ास बातें
  • रणबीर ने कहा कला और कलाकारों की कोई सीमा नहीं
  • रणबीर ने कहा उन्हें पाकिस्तानी फिल्म में काम करने में कोई झिझक नहीं
  • रणवीर की आने वाली फिल्मों में नागार्जुन और एनिमल शामिल है

दुबई में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा, अगर मौका मिले तो उन्हें पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

Ranbir Kapoor on Pakistan Film Industry: एक्टर रणबीर कपूर अपने कई बयान को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना मुमकिन नहीं रहा। हाल में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फवाद खान की फिल्म के इंडिया रिलीज पर भी बवाल चल रहा है। लेकिन इन सबसे अलग हटकर बॉलीवुड एक्टर रणबीर का मानना है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होनी चाहिए।
 
कुछ दिनों पहले दुबई में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। जिस दौरान एक पाकिस्तानी फिल्म मेकर ने रणबीर से पूछा, अब हमारे पास सउदी अरब जैसा एक मंच है। जहां हम सभी मिलकर फिल्में बना सकते हैं। मुझे आपको एक फिल्म के लिए साइन करना है। तो क्या आप अपनी टीम के साथ पाकिस्तानी फिल्म में काम करने को तैयार है ? इस बात के जवाब में रणवीर ने कहा, ‘बिल्कुल सर। मुझे लगता है कलाकारों के लिए खासकर कला के लिए तो कई सरहद ही नहीं होती।‘

आगे रणवबीर ने कहा, ‘आप सभी को द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के लिए बहुत- बहुत बधाइयां, ये बहुत बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बेशक मुझे काम करने में अच्छा लगेगा।‘ रणवीर इस फेस्टिवल में अब तक के अपने 15 साल के करियर और अनुभवों के बारे में भी बात करते नजर आए। वहीं उन्हें रेडी द्वारा वैरायटी इंटरनेशनल वैनगार्ड एक्टर से भी सम्मानित किया गया।
 
रणबीर की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में थी। आगे वो फिल्म ‘नागार्जुन' और ‘एनिमल' से सिनेमाघरों में एंट्री करेंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘एनिमल' से उनकी लुक की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसे देखकर एनिमल के लिए उनके ट्रांसफॉरमेशन की लोगों ने खूब तारीफ की।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor film brahmastra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  2. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  6. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  9. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.