Ranbir Kapoor ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर दिया ये बयान!

बॉलीवुड एक्टर रणबीर का मानना है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होनी चाहिए।

Ranbir Kapoor ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर दिया ये बयान!

दुबई में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा, अगर मौका मिले तो उन्हें पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

ख़ास बातें
  • रणबीर ने कहा कला और कलाकारों की कोई सीमा नहीं
  • रणबीर ने कहा उन्हें पाकिस्तानी फिल्म में काम करने में कोई झिझक नहीं
  • रणवीर की आने वाली फिल्मों में नागार्जुन और एनिमल शामिल है
विज्ञापन
Ranbir Kapoor on Pakistan Film Industry: एक्टर रणबीर कपूर अपने कई बयान को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना मुमकिन नहीं रहा। हाल में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फवाद खान की फिल्म के इंडिया रिलीज पर भी बवाल चल रहा है। लेकिन इन सबसे अलग हटकर बॉलीवुड एक्टर रणबीर का मानना है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होनी चाहिए।

कुछ दिनों पहले दुबई में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। जिस दौरान एक पाकिस्तानी फिल्म मेकर ने रणबीर से पूछा, अब हमारे पास सउदी अरब जैसा एक मंच है। जहां हम सभी मिलकर फिल्में बना सकते हैं। मुझे आपको एक फिल्म के लिए साइन करना है। तो क्या आप अपनी टीम के साथ पाकिस्तानी फिल्म में काम करने को तैयार है ? इस बात के जवाब में रणवीर ने कहा, ‘बिल्कुल सर। मुझे लगता है कलाकारों के लिए खासकर कला के लिए तो कई सरहद ही नहीं होती।‘

आगे रणवबीर ने कहा, ‘आप सभी को द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के लिए बहुत- बहुत बधाइयां, ये बहुत बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बेशक मुझे काम करने में अच्छा लगेगा।‘ रणवीर इस फेस्टिवल में अब तक के अपने 15 साल के करियर और अनुभवों के बारे में भी बात करते नजर आए। वहीं उन्हें रेडी द्वारा वैरायटी इंटरनेशनल वैनगार्ड एक्टर से भी सम्मानित किया गया।

रणबीर की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में थी। आगे वो फिल्म ‘नागार्जुन' और ‘एनिमल' से सिनेमाघरों में एंट्री करेंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘एनिमल' से उनकी लुक की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसे देखकर एनिमल के लिए उनके ट्रांसफॉरमेशन की लोगों ने खूब तारीफ की।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor film brahmastra

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »