• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal Collection Day 4 : ‘एनिमल’ ने सोमवार को Rs 40 करोड़ कमाए, सैम बहादुर हुई सुस्‍त! जानें कुल कलेक्‍शन

Animal Collection Day 4 : ‘एनिमल’ ने सोमवार को Rs 40 करोड़ कमाए, सैम बहादुर हुई सुस्‍त! जानें कुल कलेक्‍शन

Animal & Sam Bahadur Collection Day 4 : आंकड़ों में दावा किया गया है कि Animal ने सोमवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 39.9 करोड़ रुपये बटोरे।

Animal Collection Day 4 : ‘एनिमल’ ने सोमवार को Rs 40 करोड़ कमाए, सैम बहादुर हुई सुस्‍त! जानें कुल कलेक्‍शन

एनिमल का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन रविवार को ही 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था।

ख़ास बातें
  • एनिमल की भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जारी है कमाई
  • फ‍िल्‍म का भारत में कारोबार 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
  • सैम बहादुर के कलेक्‍शन में सोमवार को गिरावट
विज्ञापन
Animal & Sam Bahadur Collection Day 4 : दिसंबर का महीना भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए बंपर ओपनिंग लेकर आया है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1 दिसंबर को रिलीज हुई दो फ‍िल्‍मों ‘एनिमल' और ‘सैम बहादुर' ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। ‘एनिमल' ने कमाई का तूफान मचाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह बॉलीवुड फ‍िल्‍म, दक्षिण भारत में भी लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि 4 दिनों में फ‍िल्‍म की कमाई भारत में 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर, विकी कौशल की सैम बहादुर को भी दर्शकों का प्‍यार मिल रहा है, हालांकि वीकडे में इसका कारोबार सुस्‍त हुआ है।     

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों में दावा किया गया है कि Animal ने सोमवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 39.9 करोड़ रुपये बटोरे। इसमें से करीब 36 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन से आए, जबकि 3.5 करोड़ रुपये की कमाई तेलेगु वर्जन ने की। डेटा से पता चलता है कि Animal ने भारत में अबतक 241.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन रविवार को ही 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। वहीं, विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर को लोग पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन दर्शकों की संख्‍या ज्‍यादा नहीं है। यही वजह है कि फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन रफ्तार नहीं पकड़ रहा। सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फ‍िल्‍म को समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है। फ‍िल्‍म में विकी के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। 

इन सबके बावजूद वीकडे में सैमबहादुर को कलेक्‍शन में गिरावट का सामना करना पड़ा। सोमवार को इसने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 3.50 करोड़ रुपये बटोरे। Sacnilk ने इसे शुरुआती अनुमान बताया है। फ‍िल्‍म का अबतक का कलेक्‍शन 29.05 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। एनिमल को लेकर इंडस्‍ट्री उम्‍मीद लगा रही है कि फ‍िल्‍म अभी कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »