Xiaomi SU7 EV कार का एक्सिडेंट, ऑटोपायलट मोड था एक्टिव, कंपनी ने दी सफाई

SU7, Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे EV मार्केट में टेस्ला जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • 29 मार्च को चीन के अनहुई प्रांत में Xiaomi SU7 का यह एक्सिडेंट हुआ
  • कार उस समय ‘Navigate on Autopilot’ मोड पर थी
  • Xiaomi का कहना है कि वह पुलिस जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है
चीन में Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 एक बड़े हादसे की वजह बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रैश में तीन लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त कार Navigate on Autopilot मोड में थी और 116 km/h की स्पीड से चल रही थी। बाद में ड्राइवर ने मैन्युअली कंट्रोल लिया लेकिन कार सीधा जाकर सीमेंट के पोल से टकरा गई। कंपनी का कहना है कि हादसे के वक्त ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल थे। Xiaomi ने यह भी बताया कि कंपनी पुलिस जांच में सहयोग कर रही है, लेकिन इस घटना ने कंपनी की ADAS सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

29 मार्च को चीन के अनहुई प्रांत में Xiaomi SU7 का यह एक्सिडेंट हुआ। SU7, Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे EV मार्केट में टेस्ला जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था। कार की तेज रफ्तार, ऑटोनॉमी फीचर्स और स्टाइल को लेकर खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब इस ट्रैजिक एक्सिडेंट ने कंपनी को बैकफुट पर ला दिया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि कार उस समय ‘Navigate on Autopilot' मोड पर थी और 116 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल रही थी। ड्राइवर ने कुछ सेकंड बाद कंट्रोल लिया और ब्रेक मारा, जिससे स्पीड घटकर 97 किमी प्रति घंटा रह गई, लेकिन इसके बाद भी कार जाकर सीमेंट पोल से भिड़ गई। कंपनी का कहना है कि एक्सिडेंट के समय कार के ब्रेक, एक्सेलेरेटर और स्टीयरिंग सभी सामान्य काम कर रहे थे, यानी तकनीकी रूप से कोई खराबी नहीं पाई गई है।

Xiaomi ने अपने बयान में कहा है कि वह पुलिस जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है और वाहन के ड्राइविंग और सिस्टम डेटा पुलिस को मुहैया करवा रही है। कंपनी ने ये भी कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है और वह हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

इस घटना के बाद Xiaomi के शेयरों में करीब 5.5% की गिरावट आई है। वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक, यह दुर्घटना Xiaomi की EV स्ट्रैटेजी को झटका दे सकती है, खासकर जब वह ऑटोनॉमस फीचर्स को अपने प्रमुख USP के रूप में पेश कर रही थी। चीन का EV मार्केट पहले से ही अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है और ऐसे में सेफ्टी को लेकर जरा सी भी निगेटिव खबर कंपनियों की इमेज पर गहरा असर डाल सकती है।
Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले हफ्तों में यह साफ होगा कि गलती इंसानी थी या सिस्टम की। लेकिन एक बात तय है, अब ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी की सेफ्टी पर बहस और तेज हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi SU7, Xiaomi SU7 Accident
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  2. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  5. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  6. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  7. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  8. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  9. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.