Xiaomi ने रिकॉल की 30 हजार SU7 इलेक्ट्रिक सेडान, ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम में आई खराबी

Xiaomi ने Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की 30,931 यूनिट के रिकॉल की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक की 30,931 यूनिट के रिकॉल की घोषणा की है।
  • ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम को प्रभावित करने वाली वजह के चलते कार रिकॉल हुईं।
  • रिकॉल में 6 फरवरी और 26 नवंबर, 2024 के बीच तैयार 30,931 यूनिट शामिल हैं।

Xiaomi SU7 की टॉप स्पीड 265 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की 30,931 यूनिट के रिकॉल की घोषणा की है। इन कारों को कार ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम को प्रभावित करने वाली सॉफ्टवेयर दिक्कत के चलते चीन में रिकॉल किया गया है। कंपनी इस खामी को ठीक करने के लिए एक फ्री ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी कर रही है, जिससे मालिकों को सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। आइए इस रिकॉल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ईवी में दिक्कत एक बग के चलते पैदा हुई है जो ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम में खराबी का कारण बन सकती है। Xiaomi के अनुसार, दिक्कत 14 नवंबर, 2024 को पैदा हुई, जब एक ग्राहक ने बताया कि उसकी SU7 ने ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम के दौरान अलग अनुभव किया। कार का डिटेक्शन सिस्टम ठीक से काम नहीं किया, जिससे पार्किंग के दौरान कार में खरोंचें आईं और टक्कर हुईं।


Advertisement
Xiaomi SU7 के ये मॉडल हुए रिकॉल


रिकॉल में 6 फरवरी, 2024 और 26 नवंबर, 2024 के बीच तैयार हुईं SU7 स्टैंडर्ड वेरिएंट की 30,931 यूनिट शामिल है। इस रिकॉल में इंटरनल नंबर BJ7000MBEVR2, XMA7000MBEVR2 और XMA7000MBEVR5 वाली कारें शामिल हैं। Xiaomi ने खराबी की वजह क्लाउड सर्विस के अंदर टाइमिंग सिंक्रोनाइजेशन को बताया जो ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम का सपोर्ट करता है। कंपनी ने क्लाउड साइड पर सुधार किए हैं और स्मार्ट पार्किंग एसिस्टेंट सिस्टम में अतिरिक्त सेफ गार्ड शामिल किए हैं। Xiaomi के अनुसार, इन स्टेप्स के बाद दिक्कत के दोबारा होने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाती है।


OTA अपडेट से ग्राहकों को फायदा


Advertisement
समाधान को प्रभावी बनाने के लिए दो महीने की टेस्टिंग और वेरिफिकेशन के बाद Xiaomi OTA के जरिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। इसका मतलब है कि SU7 यूजर्स सर्विस अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने या सर्विस सेंटर पर जाए बिना अपनी कारों को ठीक करवा सकते हैं। उन्हें अपडेट के बारे में नोटिफिकेशन दी जाएगी और वे इसे अपनी कार के बिल्ट इन इंटरनेट कनेक्शन के जरिए आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.