Volkswagen की अगले वर्ष भारत में पहला EV लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने अपनी Taigun और Virtus के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इस वर्ष फोक्सवैगन को बिक्री में 45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 23:22 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष फोक्सवैगन को बिक्री में 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है
  • कंपनी अगले वर्ष देश में अपनी इलेक्ट्रिक SUV ID.4 लॉन्च कर सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने अपनी Taigun और Virtus के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen की योजना अगले वर्ष भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) लॉन्च करने की है। देश के तेजी से बढ़ते EV मार्केट में कंपनी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। फोक्सवैगन को 2030 तक भारत में अपनी कुल बिक्री का 25-30 प्रतिशत EV से मिलने की उम्मीद है। 

कंपनी ने अपनी Taigun और Virtus के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इस वर्ष फोक्सवैगन को बिक्री में 45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कंपनी के भारत में ब्रांड डायरेक्टर, Ashish Gupta ने बताया कि फोक्सवैगन ने देश में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए प्रीमियम और इलेक्ट्रिक पर जोर देने की स्ट्रैटेजी बनाई है। उनका कहना था, "अगले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार लाने के लिए इस सेगमेंट पर अभी से कार्य शुरू करना होगा।" उन्होंने बताया कि कंपनी अगले वर्ष देश में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV ID.4 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे कंपनी के महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मौजूद प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इसके लिए कंपोनेंट्स का कंपनी इम्पोर्ट करेगी। 
Advertisement

उन्होंने बताया, "इलेक्ट्रिक कार की कॉस्ट में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बैटरी की होती है। बड़े स्तर पर बैटरी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग के बिना इस सेगमेंट में आगे बढ़ना मुश्किल है।" इस वर्ष सेल्स में बढ़ोतरी की संभावना पर उनका कहना था कि पहली तिमाही कंपनी के लिए अच्छी रही है। इसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष कंपनी की योजना सेल्स में 40 से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हासिल करने की है। पिछले वर्ष कंपनी की देश में बिक्री लगभग 41,000 यूनिट्स की थी। फोक्सवैगन ने इस वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 12,000 यूनिट्स बेची हैं। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.