VinFast की भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी

देश में VinFast के Klara, Evo और Vero जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लाया जा सकता है। भारतीय मार्केट के लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 17:00 IST
ख़ास बातें
  • वियतनाम की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर इसके लिए नया सब-ब्रांड लाएगी
  • भारत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 को लॉन्च किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है

देश में हाल ही में इलेक्ट्रिुक कारों को लॉन्च करने के बाद VinFast की योजना जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की है। वियतनाम की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर इसके लिए नया सब-ब्रांड लाएगी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

NDTV की एक रिपोर्ट में VinFast के एशिया के CEO, Pham Sanh Chau के हवाले से बताया गया है कि इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है। वियतनाम में VinFast के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जाती है। कंपनी यह स्टडी कर रही है कि इनमें से किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मार्केट में VinFast का मुकाबला Bajaj Auto, Ola Electric, TVS Motors और Ather Electric जैसी कंपनियों से होगा। 

Advertisement

Pham ने बताया, "भारत के मार्केट की जरूरतों को समझने कके लिए हम अपने पार्टनर्स के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके लिए एक स्टडी की जा रही है। हमारे डीलर नेटवर्क ने टू-व्हीलर्स में दिलचस्पी दिखाई है।" देश में VinFast के Klara, Evo और Vero जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लाया जा सकता है। भारतीय मार्केट के लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। भारत में हाल ही में VinFast ने अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है। VF 6 और VF 7 के शुरुआती प्राइसेज क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।  VF7 एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई 4.5 मीटर की है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प होंगे। VF7 Plus में सिंगल मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। 

कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। विनफास्ट का टारगेट इस क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। देश में कंपनी अपनी डीलरशिप्स की संख्या भी बढ़ा रही है। इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना देश में 27 शहरों में 35 शोरूम शुरू करने की है। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी का RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.