भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast

भारत में पिछले महीने विनफास्ट ने VF MPV 7 को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2026 23:37 IST
ख़ास बातें
  • भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 EVs की बिक्री की है
  • इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है
  • विनफास्ट ने तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है

इम्पोर्ट ड्यूटी ज्यादा होने की वजह से टेस्ला के EVs के प्राइस महंगे हैं

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। भारत में EV के मार्केट में Tesla को VinFast ने पीछे छोड़ दिया है। वियतनाम की विनफास्ट ने देश की जरूरतों के मुताबिक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बदलाव किए हैं। इस वजह से विनफास्ट की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

ए्क मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से एक्सपैंशन करने वाली इस कंपनी ने लोकलाइजेशन को बढ़ाने के साथ ही प्राइसिंग को भी प्रतिस्पर्धी रखा है। विनफास्ट ने तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है। देश में मैन्युफैक्चरिंग करने से इस कंपनी को भारी इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ती है। कंपनी की VF6 इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस लगभग 17.29 लाख रुपये और VF7 का लगभग 21.89 लाख रुपये का है। 

भारत में पिछले महीने विनफास्ट ने VF MPV 7 को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla की बिक्री अनुमान से काफी कम रही है। यह चीन में अपनी फैक्टरी से EVs का इम्पोर्ट करती है। इस वजह से टेस्ला कोअधिक इम्पोर्ट ड्यूटी चुकानी पड़ती है। इससे कंपनी के EVs का प्राइस महंगा होता है। टेस्ला के मॉडल Y का शुरुआती प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। 

हाल ही में देश में टेस्ला ने मॉडल Y L को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी के इस मॉडल में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की WLTP रेंज लगभग 681 किलोमीटर की है। यह लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.