VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज

विनफास्ट की VF8 में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इसमें इको, नॉर्मल और सपोर्ट ड्राइविंग मोड दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मई 2026 23:41 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है
  • इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर होने का दावा किया गया है
  • इसमें इको, नॉर्मल और सपोर्ट ड्राइविंग मोड दिए गए हैं

इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड केबिन और बेहतर टेक्नोलॉजी दी गई है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल VinFast ने VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन पेश किया है। इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड केबिन और बेहतर टेक्नोलॉजी दी गई है। वियतनाम की इस कंपनी ने VF8 की रेंज लगभग 500 किलोमीटर होने का दावा किया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में विंग शेप वाले LED DRLs एक V शेप वाले लाइटिंग एलिमेंट से कनेक्टेड हैं। इसके बंपर में बड़े एयर चैनल दिए गए हैं, जिनसे एरोडायनैमिक एफिशिएंसी में सुधार होता है। VF8 में नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स हैं। इसके रियर डिजाइन में भी कनेक्टेड V शेप टेल लैम्प के साथ बदलाव किया गया है। इसकी फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 228  hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक SUV में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। VF8 की बैटरी को 30 से कम मिनटों में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें इको, नॉर्मल और सपोर्ट ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। 

वियतनाम में पेश की गई VF8 की लंबाई 4,701 mm, चौड़ाई 1,872  mm और ऊंचाई 1,670 mm की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में नए डिजाइन वाला केबिन है। इसमें 12.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर का एक अलग डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग-कॉलम माउंटेड गियर सेलेक्टर है। VF8 में एयर प्योरिफिकेशन के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और वायरलेस कनेक्टेड टेक, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें ADAS, हाइवे असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा सेटअर जैसे सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स हैं। 

भारत में पिछले महीने विनफास्ट ने VF MPV 7 को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। VF MPV 7 में फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.