10 हजार में बुक करें 307 Km रेंज वाली Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक स्पोर्टबाइक, भारत में हुई लॉन्च

Ultraviolette F77 और F77 Recon की कीमत क्रमश: 3.8 लाख रुपये और 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक लिमिटेड एडिशन भी होगा, जिसकी केवल 77 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • स्टैंडर्ड F77 की कीमत 3.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • F77 Recon को 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर किया गया है लॉन्च

Ultraviolette F77 और F77 Recon की कीमत क्रमश: 3.8 लाख रुपये और 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बाइक को लंबे समय से डेवलप और टेस्ट किया जा रहा था और समय-समय पर इसमें जरूरी बदलाव भी किए गए थे। Ultraviolette ने F77 इलेक्ट्रिक स्पोर्टबाइक के प्रोटोटाइप में मौजूद फ्रेम और स्विंगआर्म में बदलाव किए गए और इस नए मॉडल में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, नई विकसित बैटरी को भी पेश किया गया है।

Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें से दो वेरिएंट - F77 और F77 Recon सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रमश: 3.8 लाख रुपये और 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक लिमिटेड एडिशन भी होगा, जिसकी केवल 77 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। इन 77 यूनिट्स को 001 से 077 तक नंबर मिलेंगे। इस Ultraviolette F77 Limited Edition की कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
Advertisement

F77 इलेक्ट्रिक बाइक का प्रत्येक मॉडल तीन फिनिश में आएगा - एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर। Ultraviolette का कहना है इनमें से प्रत्येक एक निश्चित पहचान और व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया है। F77 के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्पोर्टबाइक को 10,000 रुपये में बुक कर सकते हैं।

खासियतों की बात करें, तो यह Gen2 F77 है, जो अब 10.5 kWh की फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 2.5 गुना अधिक बैटरी क्षमता से लैस है और प्रभावी रूप से देश में किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर मौजूद सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता है। बैटरी पैक एल्युमिनियम केसिंग के साथ आता है।
Advertisement

इन तीनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स में कुछ अंतर हैं और साथ ही इनकी रेंज भी अलग-अलग है। स्टैंडर्ड F77 मॉडल 27 kW पावर आउटपुट देता है और 85 Nm टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 142 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 206 km की रेंज देने का दावा करता है।
Advertisement

वहीं, F77 Recon मॉडल 29 kW पावर आउटपुट देता है और 95 Nm टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 147 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 307 km की रेंज निकाल सकता है।

आखिर में F77 Limited Edition इलेक्ट्रिक बाइक आता है, जिसका पावर आउटपुट 30.2 kW है और इसकी टॉप स्पीड 152 kmph है। यह मॉडल 100 Nm पीक टॉर्क जरनेट कर सकता है। Recon की तरह इसकी सिंगल चार्ज रेंज भी 307 km है।
Advertisement

इन मॉडल्स के साथ कंपनी दो टाइप के चार्जर उपलब्ध करा रही है, जिनमें एक स्टैंडर्ड और एक बूस्ट है। स्टैंडर्ड चार्जर बाइक को 36 km प्रति घंटा की दर से चार्ज कर सकता है, जबकि बूस्ट चार्जर से इलेक्ट्रिक बाइक 70 km प्रति घंटा की दर से चार्ज हो सकती है।
Advertisement

Ultraviolette का कहना है कि बाइक में कोई भी पेंच दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा, F77 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स जैसे डुअल-चैनल ABS, एडजस्टेबल सस्पेंशन, मल्टीपल ड्राइव मोड्स - ग्लाइड, कॉम्बैट, बैलिस्टिक, रीजनरेटिव ब्रेकिंग आदि से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.