• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 300 km से ज्यादा होगी Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज! Rs. 10 हजार में होगी प्री बुक

300 km से ज्यादा होगी Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज! Rs. 10 हजार में होगी प्री-बुक

Ultraviolette F77 के लिए प्री-बुकिंग 23 अक्टूबर को शुरू होगी और ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को 10,000 रुपये में प्री-बुक कर सकेंगे।

300 km से ज्यादा होगी Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज! Rs. 10 हजार में होगी प्री-बुक

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक को 24 नवंबर को पेश किया जाना है

ख़ास बातें
  • Ultraviolette ने इवेंट में Power Module 2.0 बैटरी पैक के बारे में बताया
  • सिंगल चार्ज में 300 km की रेंज निकालने में सक्षम है यह बैटरी पैक
  • Ultraviolette F77 वर्तमान में देश की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक है
विज्ञापन
Ultraviolette ने मंगलवार को एक इवेंट आयोजित किया, जिसका नाम 'Battery Day' रखा गया था। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस इवेंट में कंपनी ने अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। कंपनी ने दावा किया है कि उनका नया बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज निकाल सकता है। बता दें कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक - Ultraviolette F77 वर्तमान में भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक है।

Ultraviolette ने अपने Battery Day इवेंट में अपने Power Module 2.0 बैटरी पैक के बार में बताया। कंपनी ने बताया कि यह बैटरी पैक देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में मिलने वाला सबसे बड़ा है। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि इस बैटरी पैक की बदौलत इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से अधिक की रेंज निकालने में सक्षम होगी।

कंपनी ने यह भी बताया है कि Ultraviolette F77 के लिए प्री-बुकिंग 23 अक्टूबर को शुरू होगी और ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को 10,000 रुपये में प्री-बुक कर सकेंगे। इसके बाद, 24 नवंबर को इसकी अधिक जानकारियों का खुलासा किया जाना है। इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च भी इसी दिन किया जाना है।
 

कंपनी F77 इलेक्ट्रिक बाइक में अब 21,700 सैल से लैस बैटरी पैक का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि इलेक्ट्रिक बाइक में मौजूद बैटरी पैक 18,650 सैल से लैस होगा। ज्यादा से ज्यादा रेंज के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में तीन लेवल की रीजनरेटिव ब्रकिंग और राइडिंग मोड को टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उनकी टेस्टिंग के दौरान इस ईवी ने 307 km की रेंज प्राप्त की। हालांकि हर वाहन की तरह असल दुनिया में इसकी रेंज भी अलग (दावे से कम) होने की उम्मीद है। कंपनी इस बाइक को चार तरह की टेस्टिंग से गुजार रही है, जिसमें रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग, ट्रैक-टेस्टिंग, हिल-क्लाइंबिंग टेस्टिंग और ओवरलोडिंग व सस्पेंशन और ABS ट्यूनिंग टेस्टिंग शामिल है।

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 5 साल से अधिक समय से डेवलप किया जा रहा है। इसमें शामिल इलेक्ट्रिक मोटर 33.5 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा हो सकती है। भारत में लॉन्च होने वाली यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे और 7.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »