Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 

बिलिनेयर एलन मस्क की इस कंपनी ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में टेस्ला ने EVs की डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 23:53 IST
ख़ास बातें
  • Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस के लिए यह महत्वपूर्ण है
  • यह बिना स्टीयरिंग व्हील या पेडल्स वाला एक ऑटोनॉमस व्हीकल है
  • टेस्ला ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी

यह एक सांकेतिक इमेज है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की Cybercab को जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह बिना स्टीयरिंग व्हील या पेडल्स वाला एक ऑटोनॉमस व्हीकल है। 

बिलिनेयर Elon Musk की Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस के लिए यह महत्वपूर्ण है। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला की योजना इस व्हीकल को बाद में रोबोटैक्सी कही जाने वाली ऑटोनॉमस कैब सर्विस के लिए इस्तेमाल करने की है। कंपनी ने अपने वर्कर्स को बताया है है कि उसकी योजना जल्द ही अपने स्टाफ के लिए प्राइवेट रोड्स पर Cybercab की सर्विस शुरू करने की है। इसके बाद इस व्हीकल को कंपनी की रोबोटैक्सी सर्विस में शामिल किया जाएगा। 

Advertisement

इसके लिए कंपनी ने टेस्ट ड्राइविंग सहित कुछ तैयारियां की हैं। इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया है। टेस्ला ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EVs की डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है। इस अमेरिकी कंपनी को यूरोप के मार्केट में रिकवरी से सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है। मार्केट एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह पिछले दो वर्ष से बिक्री में हो रही  वार्षिक गिरावट को समाप्त कर सकती है। 

टेस्ला के CEO, मस्क ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कंपनी के लिए सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में डिमांड कमजोर है। पिछले वर्ष अमेरिका में EV टैक्स क्रेडिट को हटाने के बाद से सेल्स में बड़ी गिरावट हुई है। इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 4,80,126 EVs की डिलीवरी की है। यह दूसरी तिमाही के लिए डिलीवरी का एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में हाल ही में टेस्ला ने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की थी। यह कंपनी के Model Y का बड़ा वर्जन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.