Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस

ॉपिछले वर्ष टेस्ला का रेवेन्यू 94.8 अरब डॉलर का था। टेस्ला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) चिप्स के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी है। कंपनी इसके लिए जल्द ही Terafab प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2026 23:27 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की लेंथ लगभग 4.28 मीटर की हो सकती है
  • इसकी शुरुआत में मैन्युफैक्चरिंग चीन में की जा सकती है
  • इस कॉम्पैक्ट SUV में स्मॉल बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप दिया जा सकता है

पिछले वर्ष Tesla को चीन की BYD ने वार्षिक सेल्स में पीछे छोड़ दिया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की एक कॉम्पैक्ट SUV लाने की योजना है। यह प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है। इस इलेक्ट्रिक SUV के कंपोनेंट्स और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के बारे में हाल ही में कंपनी ने सप्लायर्स के साथ बातचीत शुरू की है। टेस्ला के मॉडल  Y की तुलना में इसकी लेंथ कम होगी।  

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस SUV की लेंथ लगभग 4.28 मीटर की हो सकती है। इसकी शुरुआत में मैन्युफैक्चरिंग चीन में की जा सकती है। हालांकि, इसके लॉन्च की समयसीमा की जानकारी नहीं मिली है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने दो वर्ष पहले भी कम कॉस्ट वाले EV की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में इस योजना को टाल दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने रोबोटैक्सी और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी पर फोकस किया था। 

Advertisement

कम कॉस्ट वाली इलेक्ट्रिक SUV में स्मॉल बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम रखा जा सकता है। कंपनी के मॉडल 3 का अमेरिका में शुरुआती प्राइस लगभग 37,000 (लगभग 35 लाख रुपये) का है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। इसका कारण चीन जैसे बड़े मार्केट्स में कॉम्पिटिशन का बढ़ना है। पिछले वर्ष Tesla को चीन की BYD ने वार्षिक सेल्स में पीछे छोड़ दिया था। BYD की कुल सेल्स 116 अरब डॉलर की रही थी। पिछले वर्ष BYD ने लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की थी। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की रही थी। 

पिछले वर्ष टेस्ला का रेवेन्यू 94.8 अरब डॉलर का था। टेस्ला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) चिप्स के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी है। कंपनी इसके लिए जल्द ही Terafab प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। पिछले वर्ष मस्क ने कहा था कि टेस्ला को AI चिप्स बनाने के लिए एक यूनिट लगाने की जरूरत है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने अपने मॉडल Y की बिक्री शुरू की थी। देश में कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। देश में टेस्ला की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। कंपनी के मॉडल Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.