चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों का अमेरिका को एक्सपोर्ट कर सकती है Tesla

चीन के शंघाई में मौजूद टेस्ला की गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी प्रति वर्ष लगभग 11 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • चीन में प्रोडक्शन की कॉस्ट कम है
  • डॉलर की तुलना में युआन के सस्ता होने का भी टेस्ला को फायदा मिलेगा
  • कंपनी की योजना एक अफोर्डेबल कार भी लॉन्च करने की है

कंपनी की चीन में फैक्टरी मॉडल 3 सेडान और मॉडल Y क्रॉसओवर का प्रोडक्शन करती है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों का अमेरिका को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है। चीन में प्रोडक्शन की कॉस्ट कम होने और चाइनीज कस्टमर्स की ओर से डिमांड घटने के कारण टेस्ला को अमेरिका में कारों के एक्सपोर्ट से फायदा होगा। 

चीन के शंघाई में मौजूद टेस्ला की गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी प्रति वर्ष लगभग 11 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की है। इस फैक्टरी में मॉडल 3 सेडान और मॉडल Y क्रॉसओवर का प्रोडक्शन होता है। इन व्हीकल्स की चीन में बिक्री के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और साउथ ईस्ट एशिया में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने Reuters को बताया कि टेस्ला यह स्टडी कर रही है कि क्या चीन के इसके सप्लायर्स की मैन्युफैक्चरिंग वाले पार्ट्स नॉर्थ अमेरिका में रेगुलेशंस का पालन करते हैं। अगर रेगुलेशंस को लेकर समस्या नहीं होती तो कंपनी चीन में बनी मॉडल 3 और मॉडल Y कारों का अगले वर्ष अमेरिका को एक्सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

डॉलर की तुलना में युआन के सस्ता होने, चीन में रॉ मैटीरियल के प्राइसेज कम होने से टेस्ला के लिए अमेरिका में एक्सपोर्ट करना कॉस्ट के लिहाज से बेहतर होगा। Tesla की एक अफोर्डेबल और स्मॉल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है। कंपनी के CEO, Elon Musk ने एक नेक्स्ट जेनरेशन व्हीकल पर काम करने का संकेत दिया है। यह टेस्ला के मॉडल 3 और मॉडल Y से स्मॉल और कम कॉस्ट वाला होगा। मस्क की नए EV के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा है कि टेस्ला का लक्ष्य मॉडल 3 और मॉडल Y की तुलना में इस इलेक्ट्रिक कार की प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 50 प्रतिशत कम रखना है। उन्होंने कहा कि इसका प्रोडक्शन कंपनी के अन्य मॉडल्स के कुल प्रोडक्शन से अधिक हो सकता है। 

अमेरिका में मॉडल 3 और मॉडल Y की गिनती 20 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में होती है। इस लिहाज से नई इलेक्ट्रिक कार के लिए टेस्ला की योजना बड़ी दिख रही है। मॉडल 3 कंपनी की मौजूदा सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसका प्राइस लगभग 50,000 डॉलर से शुरू होता है। अगर टेस्ला लगभग 30,000 डॉलर के प्राइस पर कार लॉन्च करती है तो वह अमेरिका में बिकने वाली कम प्राइस की कारों के समान हो जाएगी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.