ठंड में चार्ज नहीं होती Tesla इलेक्ट्रिक कार! इस शख्स ने शेयर किया वीडियो

Tesla Model S के मालिक ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार ठंड में चार्ज होने में अक्षम थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 20:45 IST
ख़ास बातें
  • ठंड के समय चार्ज नहीं हुई एक Tesla Model S
  • इलेक्ट्रिक कार मालिक ने TikTok पर शेयर किया वीडियो
  • उस समय तापमान करीब -7 डिग्री सेल्सियस था

उस समय तापमान करीब -7 डिग्री सेल्सियस था

Tesla की इलेक्ट्रिक कारें अपने ऑटोपायलेट सिस्टम सहित कई ऐसे खास फीचर्स के लिए पॉपुलर हैं, जो आपको ज्यादातर कारों में देखने को नहीं मिलते हैं। हालांकि, इंटरनेट में कई वीडियो ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जिसमें इनकी कुछ खामियों का भी पता चलता है। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें एक Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार मालिक ने दावा किया है कि ठंड बढ़ने पर टेस्ला कार को चार्ज करने में समस्याएं आती हैं।

Tesla Model S के मालिक ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार ठंड में चार्ज होने में अक्षम थी। बताया गया है कि पहले उसने ईवी को घर में चार्ज किया, लेकिन उससे कार चार्ज नहीं हुई।

Electrek के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार मालिक Domenick Nati अमेरिका में रेडियो होस्ट है। वीडियो में दिखाई देता है कि नाटी इस कार को टेस्ला के सुपरचार्जर स्टेशन में ले गया, जहां उसने अपनी कार को दोबारा चार्जर से कनेक्ट किया। हालांकि, यहां भी डिस्प्ले में एक मैसेज दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि चार्जिंग के लिए कार पहले बैटरी पैक को गर्म कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय तापमान करीब -7 डिग्री सेल्सियस था।

चार्जिंग पर पूरा एक घंटा लगाए रखने के बाद भी मॉडल एस इलेक्ट्रिक कार वही मैसेज दिखा रही थी। टिकटॉक वीडियो के कैप्शन में नाटी ने लिखा, "'टेस्ला एस ठंड में चार्ज नहीं होगी। क्रिसमस ईव पर फंस गया!"
Advertisement

कार मालिक ने दावा किया है कि उसने इस समस्या के बारे में Tesla से भी संपर्क किया, लेकिन उसे कंपनी की ओर से कोई रिप्लाई नहीं मिला।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Model S, Tesla Supercharger
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.