हाइवे पर दौड़ती Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बुझाने में लगा 27 हजार लीटर पानी

सैक्रामेंटो मेट्रोपॉलिटन फायर डिपार्टमेंट टेस्ला द्वारा बैटरी में आग से निपटने के लिए दिए गए विशेष निर्देशों का पालन कर रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • अग्निशमन विभाग को आग पर काबू पाने के लिए 6000 गैलन पानी की जरूरत पड़ी
  • आग कुछ समय के अंतराल के बाद फिर से जल रही थी
  • घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Photo Credit: Twitter (@metrofirepio)

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं आम होती जा रही है। भारत में भी इस तरह की कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी है और अब ऐसा लगता है इससे दिग्गज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Tesla भी अछूती नहीं रही। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में तेज रफ्तार से चल रही एक Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मेट्रोपॉलिटन अग्निशमन विभाग ने ट्विटर के जरिए घटना की पूरी जानकारी (Via Gizmochina) दी है। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए 6000 गैलन पानी की आवश्यकता पड़ी। फिलहाल टेस्ला मॉडल एस इलेक्ट्रिक कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
Advertisement
 

सैक्रामेंटो मेट्रोपॉलिटन फायर डिपार्टमेंट टेस्ला द्वारा बैटरी में आग से निपटने के लिए दिए गए विशेष निर्देशों का पालन कर रहा था। हालांकि, उन्हें बैटरी में आग बुझाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना, पड़ा क्योंकि यह कुछ समय के अंतराल के बाद फिर से जल रही थी।

Tesla Model S को लेकर पिछले साल दिसंबर में भी एक घटना सामने आई थी, जहां एक मॉडल एस इलेक्ट्रिक कार मालिक ने दावा किया था ठंड बढ़ने पर उसकी कार चार्ज नहीं हुई। Tesla Model S के मालिक ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार ठंड में चार्ज होने में अक्षम थी। 
Advertisement

उसने पहले ईवी को घर में चार्ज किया, लेकिन उससे कार चार्ज नहीं हुई। इसके बाद वह इस कार को टेस्ला के सुपरचार्जर स्टेशन में ले गया, जहां उसने अपनी कार को दोबारा चार्जर से कनेक्ट किया, लेकिन यहां भी उसकी कार चार्ज नहीं हुई। इस घटना के समय बाहरी तापमान करीब -7 डिग्री सेल्सियस था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Model S, tesla fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.