Tesla के इलेक्ट्रिक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी करेगी Pepsi

Semi ट्रक के प्राइसिंग की टेस्ला ने घोषणा नहीं की है। यह भी पता नहीं चला है कि इस ट्रक की कितनी यूनिट्स की डिलावरी पेप्सिको और अन्य कस्टमर्स को की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने कहा कि यह पावर और सेफ्टी में मौजूदा डीजल ट्रकों से बेहतर है
  • इसमें एक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • टेस्ला ने लगभग पांच वर्ष पहले इलेक्ट्रिक ट्रक डिवेलप करने की घोषणा की थी

Semi ट्रक के प्राइस की टेस्ला ने घोषणा नहीं की है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने कंपनी के पहले हेवी ड्यूटी Semi ट्रक की ग्लोबल कोला कंपनी PepsiCo को डिलीवरी दी है। हालांकि, इस कार्गो ट्रक के प्राइसिंग या प्रोडक्शन के बारे में मस्क ने कोई जानकारी नहीं मिली है। 

टेस्ला के प्लांट में आयोजित इवेंट में मौजूद मस्क ने बताया कि बैटरी से चलने वाले इस लंबी दूरी के ट्रक से हाइवे पर इमिशन कम होगा। उनका कहना था कि यह पावर और सेफ्टी में डीजल ट्रकों से बेहतर है। इसमें एक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो टेस्ला के आगामी Cybertruck पिकअप में भी होगी। मस्क ने कहा, "अगर आप एक ट्रकर हैं और सड़क पर बहुत अच्छा व्हीकल चाहते हैं, तो यह आपके लिए है।" उन्होंने बताया कि टेस्ला ने लगभग पांच वर्ष पहले ऑल इलेक्ट्रिक ट्रक डिवेलप करने की घोषणा की थी और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को आशंका थी कि बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक ट्रक भारी लोड के साथ सैंकड़ों मील की दूरी का प्रेशर ले सकेंगे या नहीं। 

Semi ट्रक के प्राइस की टेस्ला ने घोषणा नहीं की है। यह भी पता नहीं चला है कि इस ट्रक की कितनी यूनिट्स की डिलावरी पेप्सिको और अन्य कस्टमर्स को की जाएगी। टेस्ला ने बताया कि वह इस ट्रक का इस्तेमाल कैलिफोर्निया के फ्रेमॉन्ट में अपने प्लांट तक पार्ट्स पहुंचाने के लिए करेगी। कंपनी ने कुछ वर्ष पहले बताया था कि इस ट्रक के 300 मील की रेंज वाले वर्जन का प्राइस लगभग 1,50,000 डॉलर और 500 मील वाले वर्जन का 1,80,000 डॉलर होगा। हालांकि, इसके बाद से टेस्ला के पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइसेज में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

हाल ही में मस्क ने कहा था कि वह भारत में कम कॉस्ट वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे G-20 समिट के दौरान कहा था कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे मार्केट्स के लिए टेस्ला का कम कॉस्ट वाला मॉडल बनाने के एक प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में भारत में केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था। भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ओर से भी इस तरह की टैक्स छूट देने का कड़ा विरोध हुआ था। इस बारे में इंडस्ट्री का कहना था कि इससे देश में कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को नुकसान होगा। सरकार का कहना था कि नियमों के तहत देश में व्हीकल्स की असेंबलिंग पर पहले ही कम टैक्स लगता है। टेस्ला को कुछ भारतीय राज्यों ने यूनिट लगाने का निमंत्रण भी दिया था। इन राज्यों में पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र शामिल थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.