Tesla ने किया 50 लाख इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन, अगले वर्ष 60 लाख यूनिट्स का टारगेट

हाल ही में कंपनी की चीन के शंघाई में मौजूद फैक्टरी ने 20 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 23:26 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के EV की सेल्स तेजी से बढ़ी है
  • टेस्ला ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है
  • कंपनी के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है

हाल ही में कंपनी ने मॉडल 3 और मॉडल Y के प्राइसेज में कटौती की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने 50 लाख इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को अगले वर्ष की शुरुआत में 60 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन तक पहुंचने की उम्मीद है। इसने अपने इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक सायबरट्रक का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। 

टेस्ला ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक इमेज शेयर खुलासा किया है कि उसके 50 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को व्हाइट कलर वाली अपग्रेडेड मॉडल 3 के साथ पूरा किया गया है। हाल ही में कंपनी की चीन के शंघाई में मौजूद फैक्टरी ने 20 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया था। टेस्ला ने शुरुआती 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन तीन वर्ष पहले पूरा किया था। इसके बाद यह 18 महीनों से कम में 20 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन तक पहुंची थी। इसका 30 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन 11 महीनों में और 40 लाख यूनिट्स का केवल सात महीनों में पूरा हुआ था। कंपनी ने अगली 10 लाख यूनिट्स को बनाने में केवल साढ़े छह महीने लगाए हैं। इससे पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के EV की सेल्स तेजी से बढ़ने का भी संकेत मिल रहा है। 

हाल ही में टेस्ला ने मॉडल 3 और मॉडल Y के प्राइसेज में कटौती की थी। इससे कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला के CEO, Elon Musk प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कंपनी ने  भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। टेस्ला ने पहले ही देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स की सोर्सिंग की है। 

इसकी योजना भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की भी है। हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। मेरे पास उन कंपनियों की लिस्ट है जिन्होंने टेस्ला को कंपोनेंट्स की सप्लाई की है। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। इस फैक्टरी से देश में EV की बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.