Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी

इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और MG Motor की ZS EV से होगा। टाटा मोटर्स ने Sierra EV की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2026 17:50 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 65 kWh और 75 kWh की बैटरी के विकल्प हो सकते हैं
  • Sierra EV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है

इस इलेक्ट्रिक SUV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स की Sierra EV को कल (30 जून) को लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। Sierra EV में एयर प्योरिफायर, वायरलेस फोन चार्जर और ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Sierra का इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाला वर्जन पहले से मौजूद है। Sierra EV के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें नए बंपर के साथ क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल है। इसमें कनेक्टेड LED DRLs हैं। इसके साइड में EV का बैज होगा। Tata Motors के अन्य EVs के समान इसके केबिन में ग्रे और ब्लैक का मिक्स हो सकता है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट यूनिट और पैसेंजर स्क्रीन के लिए ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट होगा। Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में 500 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट होगा। इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया जाएगा। Sierra EV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है। इसमें ADAS, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्योरिफायर, वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। Sierra EV में सिक्योरिटी के लिए 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक होगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और  MG Motor की ZS EV से होगा। टाटा मोटर्स ने Sierra EV की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 285 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.