• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 90 Km रेंज और 55 Kmph वाला Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

90 Km रेंज और 55 Kmph वाला Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

कंपनी का कहना है कि Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर ए-ग्रेड लिथियम आयरन फॉस्फेट (LPF) बैटरी तकनीक से लैस आता है, जिसे खास तौर से भारतीय जलवायु परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है।

90 Km रेंज और 55 Kmph वाला Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Stella Buzz की भारत में कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर ए-ग्रेड लिथियम आयरन फॉस्फेट (LPF) बैटरी तकनीक से है लैस
  • स्कूटर 55 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है
विज्ञापन
Jaidka Group द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Stella Moto ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Buzz लॉन्च किया है, जो देश में Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450 सीरीज, Ola S1 सीरीज, PureEV, Bounce Infinity, Okinawa, Hero Vida, Hero Electric, सहित कई अन्य ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से टक्कर लेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर 2kW BLDC मोटर और 2.16kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी बदौलत यह 55 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 90 km है।

Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह ग्राहकों के लिए चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें ग्रे, मैट ब्लू, रेड और ब्राउन शामिल हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तीन साल की वारंटी के साथ आता है।

खासियतों की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर ए-ग्रेड लिथियम आयरन फॉस्फेट (LPF) बैटरी तकनीक से लैस आता है, जिसे खास तौर से भारतीय जलवायु परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि "बैटरी में चार तापमान सेंसर होते हैं, जो बैटरी पैक के विभिन्न स्थानों पर तापमान की निगरानी करते हैं और तापमान के बढ़ने पर पावर कट कर देते हैं। इसके अलावा, बैटरी पैक माइक्रो-प्रोसेसर आधारित स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आता है।"

इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kW BLDC मोटर मिलती है, जिसे 2.16kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन स्कूटर को 55 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचा सकता है और सिंगल चार्ज में इसे 90 km की रेंज दे सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। ये टायर्स ट्यूबलेस हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग, USB चार्जर, क्रूज कंट्रोल और एंटी-थेफ्ट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है और इसका वजन 150 किलोग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »