Solar Eclipse Race Edition मोटरसाइकिल लॉन्च, जानें कीमत

Solar Eclipse Race Edition ई-मोटरसाइकिल LG 45Ah बैटरी से लैस है, जिसके साथ 45A आउटपुट कंट्रोलर और 13000W पीक आउटपुट मोटर प्रदान करती है।

Solar Eclipse Race Edition मोटरसाइकिल लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Solar Scooters

Solar Eclipse Race Edition की रेंज 112KM है।

ख़ास बातें
  • Solar Eclipse Race Edition ई-मोटरसाइकिल LG 45Ah बैटरी से लैस है।
  • Solar Eclipse Race Edition ई-मोटरसाइकिल की रेंज 112 किलोमीटर है।
  • Solar Eclipse Race Edition ई-मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत $6,795 है।
विज्ञापन
Solar Scooters ने लाइटवेट और किफायती Solar Eclipse Race Edition इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। Solar Eclipse Race Edition ब्रांड की अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 13,000W पीक पावर आउटपुट के साथ 112 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको Solar Eclipse Race Edition इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Solar Eclipse Race Edition इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अन्य मॉडल की तुलना में किफायती कीमत के साथ आता है। यह किफायती और परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशंस के साथ यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट में कड़ी टक्कर दे सकती है। यह ऐसे समय में आ रही है जब निर्माता इलेक्ट्रिक मोटरबाइक को नए फॉर्म फैक्टर में तैयार कर रही हैं। सोलर स्कूटर्स द्वारा डिजाइन की गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वजन में हल्की है। यह ई-मोटरसाइकिल सिटी में इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।


Solar Eclipse Race Edition Price


Solar Eclipse Race Edition मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत $6,795 (लगभग 5,67,048 रुपये) है। रिलीज के बारे में ज्यादा जानकारी Solar की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है।


Solar Eclipse Race Edition Features


Solar Eclipse Race Edition ई-मोटरसाइकिल LG 45Ah बैटरी से लैस है, जिसके साथ 45A आउटपुट कंट्रोलर और 13000W पीक आउटपुट मोटर प्रदान करती है। बाइक का फ्रेम चेसिस और स्विंगआर्म कार्बन फाइबर से बना है, जिससे यह लाइटवेस हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की टॉप स्पीड 104 किलोमीटर है। रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 112 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है।

यह एक लाइटवेट मोटरसाइकिल होने के बावजूद मजबूत और रिगिड है। इच्छुक ग्राहक अपनी राइड के अनुरूप व्हील और टायर कॉन्फिगरेशन वाली बाइक का ऑर्डर दे सकते हैं। ऑप्शन सुपरमोटो, सहना और स्ट्रीट राइडिंग हैं। बाइक में टर्न सिग्नल, मिरर और एक प्लेट ब्रैकेट है। राइड को मोटरसाइकिल लाइसेंस और इंश्योरेंस लेना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »