• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • River Indie Gen 3: 43 लीटर अंडर सीट स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ 'इलेक्ट्रिक स्कूटर का SUV'! जानें कीमत

River Indie Gen 3: 43 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ 'इलेक्ट्रिक स्कूटर का SUV'! जानें कीमत

River Indie Gen 3 में वही 4 kWh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 163 किमी (IDC) की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है।

River Indie Gen 3: 43 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ 'इलेक्ट्रिक स्कूटर का SUV'! जानें कीमत

Photo Credit: River

River Indie Gen 3 का प्राइस 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) तय किया गया है

ख़ास बातें
  • River Indie Gen 3 की कीमत 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है
  • इसमें नए अपग्रेडेड टायर्स, रीडिजाइन्ड डिस्प्ले और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल
  • इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph है
विज्ञापन

River ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie Gen 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह अपडेटेड मॉडल नॉर्थ इंडिया मार्केट में एंट्री के साथ पेश किया गया है और इसका पहला डीलरशिप दिल्ली में खोला गया है। River अपने Indie Gen 3 को 'SUV of scooters' कहता है और इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नए वर्जन में अपग्रेडेड टायर्स मिलते हैं जो ज्यादा बेहतर ग्रिप का दावा करते हैं। इसके अलावा रीडिजाइन्ड डिस्प्ले दिया गया है जो क्लटर-फ्री डिजाइन और इंटीग्रेटेड रेंज व चार्जिंग डिटेल्स दिखाता है। मोबाइल ऐप में अब राइड स्टैटिस्टिक्स का डेटा भी जोड़ा गया है। डिजाइन के मामले में इसमें ट्विन-स्क्वायर हेडलैम्प और बॉक्सी पैनल्स वही रखे गए हैं।

कीमत की बात करें तो River Indie Gen 3 का प्राइस 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) तय किया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ई-स्कूटर पांच कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है और इसमें ब्लैक एक्सेंट्स भी मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो River Indie Gen 3 में वही 4 kWh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 163 किमी (IDC) की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है। पावर के लिए इसमें PMS मोटर दी गई है जिसे 6.7 kW (8.9 bhp) पर ट्यून किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है। बैटरी को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 5-6 घंटे का समय लगता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलता है।

कंपनी ने नए वर्जन में कुछ और एडवांस फीचर्स जोड़े हैं। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, कस्टमाइजेबल डेटा पॉइंट्स और रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस दिया गया है। River का कहना है कि ये अपग्रेड इंटरनल टेस्टिंग और राइडर्स से मिली फीडबैक के आधार पर डेवलप किए गए हैं।

नए River Indie Gen 3 में प्रैक्टिकल स्टोरेज पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 12 लीटर का ग्लवबॉक्स स्पेस दिया गया है। वहीं डिस्प्ले अब ज्यादा क्लीन लुक के साथ आता है और इसमें चार्जिंग व रेंज की जानकारी सीधे देखी जा सकती है।

River Indie Gen 3 की कीमत कितनी है?

River Indie Gen 3 की कीमत 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है।

यह ई-स्कूटर कब और कहां लॉन्च हुआ?

River Indie Gen 3 को भारत में लॉन्च किया गया है और इसके साथ कंपनी ने नॉर्थ इंडिया में एंट्री करते हुए दिल्ली में अपना पहला डीलरशिप भी खोला है।

River Indie Gen 3 में कौन-कौन से नए फीचर्स मिले हैं?

इसमें नए अपग्रेडेड टायर्स, रीडिजाइन्ड डिस्प्ले, मोबाइल ऐप में राइड स्टैटिस्टिक्स इंटीग्रेशन, हिल-होल्ड असिस्ट, कस्टमाइजेबल डेटा पॉइंट्स और रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस शामिल किए गए हैं।

बैटरी और रेंज कितनी है?

इसमें 4 kWh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 163 किमी (IDC) की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है।

River Indie Gen 3 की टॉप स्पीड कितनी है?

इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph है।

चार्जिंग टाइम कितना है?

कंपनी के अनुसार बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 5-6 घंटे लगते हैं।

इसमें कौन-कौन से स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं?

इसमें 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 12 लीटर का ग्लवबॉक्स स्पेस दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »