Pure EV ने लॉन्च किया ePluto 7G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी और 3.21 bhp की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 19:17 IST
ख़ास बातें
  • ePluto 7G Max की डिलीवरी आगामी फेस्टिव सीजन में शुरू होगी
  • इसे व्हाइट, रेड, ग्रे और मैट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसके साथ 60,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड बैटरी वॉरंटी दी जाएगी

इसमें तीन विभिन्न राइडिंग मोड दिए गए हैं

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Pure EV ने ePluto 7G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसका प्राइस 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस रेट्रो थीम वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। Pure EV ने इसकी सिंगल चार्ज में 201 किलोमीटर की रेंज होने का दावा किया है। 

ePluto 7G Max की डिलीवरी आगामी फेस्टिव सीजन में शुरू होगी। इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, कोस्टिंग रेगेन, रिवर्स मोड और बैटरी अधिक चलाने के लिए स्मार्ट AI है। इसे व्हाइट, रेड, ग्रे और मैट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी और 3.21 bhp की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका AIS-156 सर्टिफाइड बैटरी पैक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पावर वाले स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ है। इसमें तीन विभिन्न राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके साथ 60,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड बैटरी वॉरंटी और 70,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी दी जा रही है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेट्रो डिजाइन के साथ LED लाइट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिवर्स मोड असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स यूजर के लिए सुविधा को बढ़ाते हैं। ऑटो पुश फंक्शन के साथ यह पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आगे बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि यूजर को इसे मैनुअल तरीके से नहीं धकेलना होगा। Pure EV के को-फाउंडर और CEO, Rohit Vadera ने बताया कि उनकी कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस अपग्रेडेड वर्जन का टारगेट ऐसे कस्टमर्स हैं जो प्रति दिन लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। ऐसे कस्टमर्स को जल्द चार्जिंग की समस्या नहीं होगी। 

देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी उपलब्ध करा रही हैं। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने का अनुमान है। 
Advertisement

 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.