11 रंगों में आएगी 504 Km रेंज वाली Pravaig Defy इलेक्ट्रिक SUV, 25 नवंबर से होगी बुकिंग शुरू

Pravaig Defy EV को 25 नवंबर को पेश किया जाएगा और इसी दिन से कार की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Pravaig Defy इलेक्ट्रिक SUV 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है
  • इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 km से ज्यादा बताई गई है
  • इसका बैटरी पैक मात्र 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होगा

Pravaig Defy इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग भी 25 नवंबर से शुरू होगी

बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Pravaig 25 नवंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'Defy' को पेश करने वाला है। अब, शोकेस से पहले कंपनी ने कार के कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो में दिखाया है कि Defy इलेक्ट्रिक एसयूवी कुल 11 कलर ऑप्शन में आएगी। इसके अलावा, यह पुष्टि भी कर दी गई है कि कार को 25 नवंबर से ही बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Pravaig ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कुछ खासियतों का खुलासा पहले ही कर दिया था, जिसमें दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 504 km की ड्राइविंग रेंज देगी और इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी, जो इसके बैटरी पैक को मात्र 30 मिनट में 0-80% चार्ज कर देगी।

Pravaig ने YouTube पर एक शॉर्ट टीजर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि Defy इलेक्ट्रिक कार 11 कलर ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी ने एक 3D मॉडल के जरिए इन 11 रंगों में कार को दिखाया है। 11 कलर ऑप्शन Bordeaux, Lithium, Emperor Purple, Siachen Blue, Hindigo, Moon Gray, Haldi Yellow, 5.56 Green, Shani Black, Kaziranga Green और Vermillion Red है।

Pravaig Defy EV को 25 नवंबर को पेश किया जाएगा और इसी दिन से कार की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

Pravaig के दावे अनुसार Defy इलेक्ट्रिक SUV 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 km से ज्यादा बताई गई है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह भी दावा किया गया है कि एसयूवी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसके बैटरी पैक को केवल 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

डिजाइन की बात करें, तो इलेक्ट्रिक कार फ्यूचरस्टिक दिखती है। इसका डिजाइन Range Rover से मिलता-जुलता प्रतीत होता है। आगे की तरफ, इसमें स्लिम एलईडी हेडलाइट्स हैं और फ्रंट व्हील आर्च को फ्लेयर किया गया है। SUV में 5-स्पोक अलॉय व्हील्स हैं और पीछे की तरफ, इसमें एक लाइट बार है जो पूरे बूट के ऊपर आता है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो इलेक्ट्रिक कार में PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 220V चार्जिंग सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.