Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2026 23:47 IST
ख़ास बातें
  • यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज में होगा
  • इसका उद्देश्य बिजनेस बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट देने का है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस घटाया था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहले स्थान पर रह चुकी इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies के जरिए किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस इनवेस्टमेंट का उद्देश्य इन सब्सिडियरीज का बिजनेस बढ़ाने में मदद करना है। 

इस महीने की शुरुआत में Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। 

ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज मौजूद है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  Roadster भी है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी 4680  Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस 1,89,999 रुपये के प्राइस से घटकर 1,29,999 रुपये हो गया है। कंपनी की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े मार्केट्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।   

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.