Ola Electric ने बढ़ाई सेल्स की स्पीड, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बनी टॉप कंपनी 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ा मुकाबला मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के 22,656 रजिस्ट्रेशंस हुए हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 65 प्रतिशत बढ़ी है
  • कंपनी ने S1 ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्च किए हैं

जनवरी में कंपनी ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है

बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर्स में शामिल ओला इलेक्ट्रिक की जनवरी में सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में कंपनी ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया था। जनवरी में कंपनी ने डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 65 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत पर पहुंच गया। ओला इलेक्ट्रिक ने S1 ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्च किए हैं। इनके प्राइस 79,999 रुपये से 1,69,999 रुपये के बीच हैं। इस मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ा है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से इन शिकायतों की जांच की जा रही है। हाल ही में कंपनी इस बारे में दोबारा जानकारी मांगी गई थी। 
Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में कंपनी ने परिवहन को आसान बनाने के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगाया है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने बताया था, "महाकुंभ भारत की समृद्ध परंपराओं की एक झलक है। हमने स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी के सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।" महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 

दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबिलिटी सॉल्यूशंस की पेशकश के लिए Ola ने Kumbh Sah'AI'yak ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है। इसमें कुंभ मेला के इतिहास और आकर्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध मिल सकती है। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें डेटा सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने और गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए उपायों को भी इंटीग्रेट किया गया है। इसके अतिरिक्त, Ola Consumer ने प्रयागराज में यात्रा को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शटल, किफायती कैब रेंटल के साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशंस पर अलग ट्रांजिट के विकल्प जैसी सर्विसेज की भी पेशकश की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.