Ola Electric ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है
  • यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर की है

Roadster की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लॉन्च किया। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। 

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा है। इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 194 km/h और सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर की है। इसमें 10 इंच की टचस्क्रीन है। Roadster Pro के 8 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस 1,99,999 रुपये और 16 KWH का 2,49,999 रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी अगले वर्ष दिवाली तक शुरू की जाएगी। 

इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि Ola Maps में ग्रुप नेविगेशन का फीचर जोड़ा गया है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.