Ola Electric ने IPO के लिए बढ़ाई स्पी़ड, 70 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 17:13 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने नई फंडिंग हासिल की थी
  • इस फंडिंग के लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर लगी थी
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की भी योजना बनाई है

इलेक्ट्रिक टूृ-व्हीलर के मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी अगले महीने डॉक्युमेंट्स जमा कर सकती है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। 

ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में कंपनी ने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी की ओर से IPO के लिए नियुक्त किए गए एडवाइजर्स को ईमेल लिखकर अगले महीने डॉक्युमेंट्स जमा करने की समयसीमा को प्रायरिटी देने के लिए कहा गया है। इन एडवाइजर्स में Kotak Mahindra, ICICI, Bank of America और Goldman Sachs शामिल हैं। 

इस बारे में ओला इलेक्ट्रिक को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में उतरने की भी तैयारी की है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और इस मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और चीफ, Bhavish Aggarwal ने बताया था, "मुझे स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के लिए चार से छह वर्ष लगने का अनुमान था। यह अब काफी पहले हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक मेरी शुरुआती योजना से अधिक तेजी से बढ़ी है और मार्केट का रिस्पॉन्स बहुत मजबूत है।" उन्होंने बताया था कि कंपनी साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.