Ola ने कस्टमर्स की डिमांड पर दोबारा लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का गेरुआ एडिशन 

कंपनी ने बताया कि इस रंग के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पिछले वर्ष सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। कस्टमर्स की डिमांड पर इसे दोबारा लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इस रंग के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पिछले वर्ष सीमित संख्या में बेचे गए थे
  • कस्टमर्स की डिमांड पर इसे दोबारा लॉन्च किया गया है
  • नए कलर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है

कंपनी ने S1 और S1 Pro को पांच नए कलर्स में पेश किया है

देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने  S1 और S1 Pro को गेरुआ रंग में दोबारा लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि इस रंग के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पिछले वर्ष सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। कस्टमर्स की डिमांड पर इसे दोबारा लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने S1 और S1 Pro को पांच नए कलर्स में पेश किया है जिससे ये इलेक्ट्र्क स्कूटर्स कुल 11 कलर्स में उपलब्ध होंगे। 

S1 और S1 Pro के नए कलर्स में मार्शमैलो, मिलेनियल पिंक, एंथ्रासाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू और मैट ब्लैक शामिल हैं। कंपनी ने गेरुआ एडिशन या नए कलर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। Ola Electric ने कहा कि कंपनी की सफलता के पीछे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहुंच बढ़ाना और इनका अफार्डेबल होना प्रमुख कारण हैं। 

हाल ही में कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा था कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया था कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। उनका कहना था, "हम मिशन इलेक्ट्रिक को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने देश भर में EV की पहुंच बढ़ाई है। ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बन गई है। इस वर्ष EV की बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।" ओला इलेक्ट्रिक ने अपना बिजनेस डायरेक्ट टु कस्टमर (D2C) मॉडल के साथ शुरू किया था। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.