Okinawa ने नए कलर्स में पेश किए PraisePro और iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 

ये कलर्स इलेक्ट्रिक ग्रीन, ओशन ब्लू, मॉव पर्पल, लिक्विड मेटल, मिलिट्री ग्रीन, मोचा ब्राउन, सीफोम ग्रीन और सन ऑरेंज हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 22:50 IST
ख़ास बातें
  • Okinawa PraisePro और Okinawa iPraise+ आठ नए कलर्स में उपलब्ध होंगे
  • कंपनी ने इन स्कूटर्स में कोई अन्य बदलाव नहीं किए हैं
  • PraisePro की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 137 किलोमीटर की है

कंपनी ने लगभग छह वर्षों में ढाई लाख व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Okinawa Autotech ने अपनी Praise सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए नए कलर्स पेश किए हैं। Okinawa PraisePro और Okinawa iPraise+ आठ नए कलर्स में उपलब्ध होंगे। ये कलर्स इलेक्ट्रिक ग्रीन, ओशन ब्लू, मॉव पर्पल, लिक्विड मेटल, मिलिट्री ग्रीन, मोचा ब्राउन, सीफोम ग्रीन और सन ऑरेंज हैं। 

कंपनी ने इन स्कूटर्स में कोई अन्य बदलाव नहीं किए हैं। PraisePro की बैटरी को तीन-चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 56 kmph की है। इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट और वॉक असिस्टेंस मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इसे चलाने का खर्च लगभग 14 पैसे प्रति किलोमीटर का है। यह सिंगल चार्ज में लगभग 137 किलोमीटर की रेंज देता है। Okinawa ने लगभग छह वर्षों में ढाई लाख व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ridge था। 

पिछले वर्ष Okinawa Autotech ने Praise Pro स्कूटर्स की 3,215 यूनिट्स को बैटरी से जुड़ी किसी भी समस्या की जांच करने और उसे ठीक करने के लिए रिकॉल किया था। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की कई घटनाओं के बाद कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने पिछले वर्ष Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 1.22 लाख रुपये है। यह कई फीचर्स की पेशकश करता है। 

Okinawa Okhi 90 की अधिकतम रेंज 160 किलोमीटर है। इसमें 3.6 kWh की रिमूवेबल बैटरी है, जो 5 bhp की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 10 सेकंड में 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्‍पीड तक पहुंच सकता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर की है। इसे एक घंटे में शून्य 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग चार घंटे लगते हैं। इसमें LED DRL और टर्न सिग्नल, क्रोम ट्रिम, LED हेडलैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एल्यूमीनियम लीवर, क्रोम रियरव्यू ग्लास, एक वाइड स्टेप-अप सीट, साइड पैनल के लिए क्रोम ट्रिम, LED टेललाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED स्क्रीन है और कस्‍टमर्स को कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का ऑप्‍शन भी मिलता है। इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में बैटरी वोल्टेज, स्‍पीड, तय की गई दूरी जैसी डिटेलेस मिलती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  2. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  3. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  8. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  10. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.