Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 18,000 रुपये तक डिस्काउंट

इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 74,899 रुपये से शुरू होगा। कंपनी का लक्ष्य आगामी महीनों में अपनी बिक्री बढ़ाना है

Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 18,000 रुपये तक डिस्काउंट

यह डिस्काउंट 29 फरवरी तक उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • कंपनी का लक्ष्य आगामी महीनों में अपनी बिक्री बढ़ाना है
  • इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 74,899 रुपये से शुरू होगा
  • यह सात इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 18,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि यह डिस्काउंट 29 फरवरी तक उपलब्ध होगा। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 74,899 रुपये से शुरू होगा। कंपनी का लक्ष्य आगामी महीनों में अपनी बिक्री बढ़ाना है। 

Okaya EV सात इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Faast F4, Faast F3, Faast F2F, Faast F2B, Faast F2T, Motofaast और Freedum की बिक्री करती है। इसके Faast F4 का डिस्काउंट के बाद प्राइस 1,37,990 रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर 1,19,990 (एक्स-शोरूम), Faast F3 का 1,24,990 से घटकर 1,09,990 रुपये हो गया है। कंपनी के Faast F2F को प्राइस में कटौती के बाद 83,99 रुपये, Faast F2B को 93,950 रुपये, Motofaast को 1,28,999 रुपये, Faast F2T का 92,900 रुपये और Freedum का 74,899 रुपये हो गया है। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Anshul Gupta ने बताया कि अफोर्डेबिलिटी के लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज घटाए गए हैं। Okaya EV के Faast F3 की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है। इसमें एंटी थेफ्ट फीचर मिलता है, जिससे चोरी होने आशंका कम हो जाती है। इसे Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 1,200 W की मोटर दी गई है जो 2,500 W की पावर जेनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ है। इससे बैटरी के चलने की अवधि बढ़ जाती है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं। इसमें रिवर्ड मोड और पार्किंग मोड दिया गया है। इसके अलावा टेलीस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर हैं। Faast F3 में इको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन राइडिंग मोड हैं। इस मार्केट में Ola Electric लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जनवरी में सेल्स 31,000 यूनिट्स से अधिक रही है। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। एक महीने में बिक्री का यह आंकड़ा हासिल करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर बनी थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »