ड्राइवरलेस कारों को नितिन गडकरी की ना, कहा- ड्राइवरों की नौकरी चली जाएगी

ड्राइवरलेस कारों की बड़ी प्‍लेयर टेस्ला (Tesla) काफी वक्‍त से भारत आने की कोशिशें कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • नितिन गडकरी ने ड्राइवरलेस कारों पर कही बड़ी बात
  • नितिन गडकरी बोले- ड्राइवरलेस कारों को भारत में आने की परमिशन नहीं देंगे
  • ड्राइवरों की जॉब का दिया हवाला

टेस्‍ला के भारत आने के बारे में गडकरी ने कहा कि सरकार उनके वेलकम के लिए रेडी है, लेकिन चीन में मैन्‍युफैक्‍चर कारें भारत में नहीं बिकेंगी।

Nitin Gadkari on Dirverless Car : ड्राइवरलेस कारें पूरी दुनिया में मार्केट कैप्‍चर कर रही हैं। अमेरिका समेत तमाम देशों में लोग ड्राइवरलेस कारों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। एलन मस्‍क की टेस्‍ला (Tesla) इस सेगमेंट में बड़ी खिलाड़ी है। भारत में ड्राइवरलेस कारें अभी वजूद में नहीं हैं। ऐसा लगता है कि सरकार की भी इनमें कोई दिलचस्‍पी नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कथित तौर पर कहा है कि ड्राइवरलेस कारें भारत में नहीं आएंगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी ने इसके पीछे ड्राइवरों की जॉब की सेफ्टी का हवाला दिया है। आईआईएम नागपुर द्वारा आयोजित जीरो माइल संवाद के मौके पर बिजनेस टुडे से बात करते हुए गडकरी ने कहा क‍ि वह कभी भी ड्राइवरलेस कारों को भारत में आने की परमिशन नहीं देंगे। ऐसा हुआ तो कई ड्राइवरों की जॉब चली जाएगी। गडकरी ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे। 

गौरतलब है कि ड्राइवरलेस कारों की बड़ी प्‍लेयर टेस्ला (Tesla) काफी वक्‍त से भारत आने की कोशिशें कर रही है, लेकिन सरकारी मंजूरी ना मिलने से उसके कदम आगे नहीं बढ़ पाए हैं। टेस्‍ला के भारत आने के बारे में गडकरी ने कहा कि सरकार उनके वेलकम के लिए रेडी है, लेकिन चीन में मैन्‍युफैक्‍चर कारें भारत में नहीं बिकेंगी।   

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना को झटका लग सकता है। टेस्ला ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने का निवेदन किया था। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस निवेदन पर कोई फैसला नहीं होने का संकेत मिला है। 
Advertisement

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया था कि EV सेक्टर में सरकार की ओर से किसी कंपनी को कोई विशेष इंसेंटिव उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। उनका कहना था कि अगर सरकार इस तरह का इंसेंटिव देने पर विचार करेगा तो यह सभी EV कंपनियों के लिए होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.