• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • NIO लाया 500kW अल्ट्रा फास्ट चार्जर, मात्र 12 मिनट में 80% चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, समय की होगी भारी बचत

NIO लाया 500kW अल्ट्रा फास्ट चार्जर, मात्र 12 मिनट में 80% चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, समय की होगी भारी बचत

NIO ने अपनी EV बैटरियों के लिए एक नए चार्जिंग सिस्टम पेश किया है जो कि 500kW तक अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है।

NIO लाया 500kW अल्ट्रा फास्ट चार्जर, मात्र 12 मिनट में 80% चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, समय की होगी भारी बचत

Photo Credit: NIO

ख़ास बातें
  • NIO के 500kW चार्जर में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • NIO ने अपनी EV बैटरियों के लिए एक नया चार्जिंग सिस्टम पेश किया है।
  • ईवी को महज 12 मिनट में ही 10-80 प्रतिशत तक रिचार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
NIO ने अपनी EV बैटरियों के लिए एक नए चार्जिंग सिस्टम पेश किया है जो कि 500kW तक अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। नए चार्जिंग सिस्टम की बदौलत किसी ईवी को महज 12 मिनट में ही 10-80 प्रतिशत तक रिचार्ज किया जा सकता है। इससे ईवी सुपर-फास्ट चार्ज होते हैं और समय की काफी बचत होती है। आइए नियो के इस नए चार्जिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

NIO 500kW चार्जर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो NIO 500kW चार्जर में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इससे चार्जिंग केबल का वजन काफी हल्का हो जाता है, जिसकी बदौलत यूजर्स एक हाथ से आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। नए चार्जिंग सिस्टम से नॉन एनआईओ ईवी को भी चार्ज किया जा सकता है। यह सभी ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मौजूद है। इसका अधिकतम करंट आउटपुट 660A है। NIO के मुताबिक, 500kW चार्जिंग सिस्टम 400V प्लेटफॉर्म से ईवीएस के मुकाबले में ज्यादा स्पीड से 800V प्लेटफॉर्म पर बने व्हीकल को चार्ज कर सकता है। 400V ईवी को 80% चार्ज करने में 12 मिनट का समय लगता है और 800V ईवी के लिए 20 मिनट का समय लगता है। आपको बता दें कि NIO 500kW चार्जर, 2022 NIO डे इवेंट के दौरान दिखाए गए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन में शामिल था। 

NIO एक दिन में 408 बैटरी स्वैप करने के लिए अपने स्वैप स्टेशन की कैपेसिटी में विस्तार कर रहा है। इसके बाद स्वैप स्टेशन में एक ही दौरान 21 बैटरी तक ऑपरेट हो पाएंगी। चीनी कंपनी के मुताबिक नया 500kW बैटरी चार्जर और कस्टमाइज स्वैप स्टेशन मार्च 2023 में उपलब्ध होंगे।

NIO के सीईओ विलियम ली के मुताबिक, NIO का चार्जिंग नेटवर्क सभी कंपनियों के व्हीकल्स के लिए उपलब्ध है। ली का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन में प्रदान की जाने वाली पावर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा 110 से ज्यादा नॉन NIO ब्रांड्स इस्तेमाल करते हैं। NIO चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने वाली कुछ EV कंपनियों में BYD, Tesla, XPeng और Li Auto शामिल हैं।

NIO द्वारा पेश किया गया 500kW चार्जर अब तक ईवी के लिए लाए गए चार्जर में सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाला है। इससे पहले एक चीनी फर्म XPeng ने इस साल के शुरू में 480kW चार्जिंग सिस्टम पेश किया था। XPeng सुपरचार्जर का मैक्सिमम करंट आउटपुट 670A है। इससे XPeng ईवी को 15 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  2. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  3. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  4. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  5. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  6. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  7. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  8. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  9. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  10. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »