• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 198 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक MINI कन्वर्टिबल कार हुई पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

198 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक MINI कन्वर्टिबल कार हुई पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है कि लेकिन ने यह पुष्टि की है कि इस कार की केवल 999 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएगी।

198 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक MINI कन्वर्टिबल कार हुई पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है

ख़ास बातें
  • मिनी इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल को एक दो पेंट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है
  • MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है
  • इस कार की केवल 999 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ऑटोमेकर MINI ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल (Electric MINI Convertible) को पेश किया है। MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल का प्रोडक्शन सीमित मात्रा में होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक कार की केवल 999 यूनिट्स ही तैयार की जाएगी। बता दें कि नई MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कपड़े के रूफ के साथ आती है, जिसे मात्र 18 सेकंड में बंद या खोला जा सकता है। पावर के मामले में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक कार मात्र 8.2 सेकंड में 0-100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती है। 

MINI इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है कि लेकिन ने यह पुष्टि की है कि इस कार की केवल 999 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएगी। मिनी इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल को एक दो पेंट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - एनिग्मैटिक ब्लैक और व्हाइट सिल्वर।
 

MINI ने इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। EV में 184 hp तक का पावर आउटपुट मिलता है और कंपनी का दावा है कि MINI Electric Convertible सिंगल चार्ज में लगभग 198 किलोमीटर की रेंज देगी।

MINI का दावा है कि इस कन्वर्टिबल की रूफ 18 सेकंड में पूरी तरह से बंद हो सकती है या खुल सकती है। यह 8.2 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी ने बताया है कि इस कार की प्रत्येक यूनिट में 1-999 तक एक नंबर शामिल होगा।

कार में हीटिंग सीट और नापा लेडर की अपहोल्स्ट्री मिलेगी। इंटीरियर में व्हाइट एंबिएंट लाइटिंग और सिग्नेचर मिनी इलेक्ट्रिक येलो कलर एक्सेंट शामिल है। इसमें एक हेड-अप डिस्प्ले है, जिसमें वर्तमान एनर्जी खपत, रेंज और किफायती ड्राइविंग के लिए टिप्स जैसी जानकारियां मिलेगी। लंबी यात्रा के लिए स्टॉप एंड गो फंक्शन के साथ एक्टिव क्रूज कंट्रोल और मिनी ड्राइविंग असिस्टेंट भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »