MG Comet EV की शुरू हुई बुकिंग, 8 लाख रुपये से कम का शुरुआती प्राइस

पिछले महीने MG Motor ने Comet EV को लॉन्च किया था। देश की इस सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग 15 मई से शुरू हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने MG Motor ने Comet EV को लॉन्च किया था
  • इसे बुक कराने के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा
  • यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है

इसे बुक करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। पिछले महीने MG Motor ने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो गई है।  यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे बुक कराने के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। 

इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। इसके बाद इसका प्राइस बढ़ाया जा सकता है। इसे बुक करने के लिए MG Motor की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें 'E-book your MG'विकल्प पर जाने के बाद Comet EV के वेरिएंट को चुनना होगा। बुकिंग की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। Comet EV की डिलीवरी 22 मई से शुरू होगी। MG Motor ने Comet EV के कस्टमर्स के लिए 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। 
Advertisement

Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। 

इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हैं दिए गए हैं। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.