MG Motor की ZS EV को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को मिला 500 यूनिट्स का ऑर्डर

कंपनी को इसके लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जून 2023 19:14 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं
  • यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है

देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor की ZS EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी को इसके लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला है। BluSmart Mobility के दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के बेडे़ में इस इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जाएगा। 

कंपनी की ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है। इसके साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प हैं। कंपनी ZS EV के कस्टमर्स के लिए घर या ऑफिस में चार्जर के मुफ्त इंस्टॉलेशन की पेशकश भी कर रही है। MG Motor का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। यह पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देता है। 

इस बारे में MG Motor की देश में यूनिट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, Gaurav Gupta ने कहा, "हमें पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी को तेजी से अपनाने के अपने मिशन में BluSmart Mobility के साथ जुड़कर खुशी हैं। इस ऑर्डर से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता में BluSmart Mobility का विश्वास है।" 

MG Motor ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। Comet EV के कस्टमर्स के लिए कंपनी ने 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। इसे टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक के तौर पर लाया गया है। MG Motor को नए मॉडल्स के लॉन्च से फायदा मिला है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  6. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  10. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.