MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जुलाई 2026 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Windsor EV के प्राइसेज को 60,000 रुपये तक बढ़ाया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के वेरिएंट्स के आधार पर प्राइसेज को 2.15 प्रतिशत से 4.26 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की Windsor EV के प्राइस में बढ़ोतरी की गई है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के वेरिएंट्स के आधार पर प्राइसेज को 2.15 प्रतिशत से 4.26 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। कंपनी की कुल बिक्री में Windsor EV का बड़ा योगदान है।  

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Windsor EV के प्राइसेज में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Windsor EV के Excite बेस वेरिएंट में सबसे अधिक 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 14.10 लाख रुपये से बढ़कर 14.70 लाख रुपये हो गया है। Windsor EV के Exclusive वेरिएंट के लिए 46,900 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। इसका प्राइस 3.02 प्रतिशत बढ़कर लगभग 16 लाख रुपये हो गया है। इसके Essence वेरिएंट के प्राइस को भी 46,900 रुपये बढ़ाया गया है। इसका नया प्राइस लगभग 17 लाख रुपये का होगा। 

Advertisement

Windsor EV के Exclusive Pro वेरिएंट के प्राइस में 2.99 प्रतिशत या 52,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका नया प्राइस 17.90 लाख रुपये का होगा। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के टॉप वेरिएंट Essence Pro का प्राइस 40,000 रुपये बढ़कर लगभग 19 लाख रुपये का हो गया है। Windsor EV के Excite, Exclusive और Essence वेरिएंट्स में 38 kWh और Exclusive Pro और Essence Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को नॉन-मेट्रो शहरों में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे कारण हैं।इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को  बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। इस ऑप्शन के साथ इसका प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसमें 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। MG Motor ने जून में अपनी सबसे अधिक होलसेल बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में EV की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.