मर्सिडीज की G 580 इलेक्ट्रिक SUV को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 3 करोड़ रुपये का प्राइस

यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 4.7 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 kmph की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 20:13 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी की लोकप्रिय G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन है
  • इसके केबिन में डैशबोर्ड पर ट्विन स्क्रीन सेटअप दिया गया है
  • पिछले वर्ष मर्सिडीज ने देश में अपनी सबसे अधिक वार्षिक सेल्स हासिल की है

इसकी टॉप स्पीड 180 kmph की है

लग्जरी कार मेकर Mercedes Benz ने हाल ही में G 580 इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह कंपनी की लोकप्रिय G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन है। G 580 EQ का प्राइस लगभग तीन करोड़ रुपये का है। कंपनी ने बताया है कि उसे इसके लिए मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही तक के ऑर्डर मिल चुके हैं। 

G 580 EQ का डिजाइन G Wagon के पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वर्जन के समान है। इसमें राउंड हेडलैम्प और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल हैं। इसके केबिन में डैशबोर्ड पर ट्विन स्क्रीन सेटअप दिया गया है। G 580 EQ में प्रॉपेलर थीम वाले एयर वेंट है। इसे पांच एक्सटीरियर कलर्स और सिंगल इंटीरियर कलर में पेश किया गया है। इसमें प्रत्येक व्हीकल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे 579 bhp की पावर और 1,164 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। G 580 EQ का 116 kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 473 किलोमीटर की रेंज देता है। इसका भार तीन टन से अधिक का है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से लगभग 32 मिनटों में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
Advertisement

यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 4.7 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 kmph की है। इसका केबिन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान है। हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिक वर्जन के अनुसार कुछ अलग बटन दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 250 mm का है। इसमें G-Steering दिया गया है जिससे टर्निंग का रेडियस घटाने में सहायता मिलती है। G 580 EQ में स्टीयरिंग असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, स्पीड लिमिट असिस्ट और ट्रांसपेरेंट बोनट फंक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

पिछले वर्ष मर्सिडीज ने देश में अपनी सबसे अधिक वार्षिक सेल्स हासिल की है। कंपनी की बिक्री लगभग 19,565 यूनिट्स की रही है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह लगभग 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी को अपने मौजूदा व्हीकल्स के साथ ही नए लॉन्च किए गए मॉडल्स से भी ग्रोथ मिली है। पिछले वर्ष देश में मर्सिडीज ने 14 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए थे। इनमें नौ टॉप-एंड व्हीकल्स शामिल थे। कंपनी को मौजूदा वर्ष में ग्रोथ की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.