Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी

e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2026 23:26 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • e Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज 543 किलोमीटर तक की है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के बेस वेरिएंट का प्राइस नहीं बढ़ाया गया है

इसके बेस वेरिएंट के प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने e Vitara के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। e Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज 543 किलोमीटर तक की है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट के प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई e Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इस इलेक्ट्रिक SUV के 49 kWh के बैटरी पैक वाले डेल्टा वेरिएंट के 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस में बदलाव नहीं किया गया है। e Vitara के अन्य वेरिएंट्स के प्राइसेज को 30,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। 

e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।  e Vitara का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Tata Motors की Curvv EV और MG Motor की Windsor EV से है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। 

हाल ही में भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को  में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं। e Vitara के स्ट्रक्चर में 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्ट्रा-हाई टेंसाइल और हाई-टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 43 प्वाइंट्स दिए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.