EV बिजनेस में स्पीड बढ़ाएगी Mahindra, 10,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की तैयारी

कंपनी को महाराष्ट्र सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंडस्ट्रियल प्रमोशन स्कीम के तहत 10,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की स्वीकृति मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 18:46 IST
ख़ास बातें
  • यह इनवेस्टमेंट अगले सात-आठ वर्षों में किया जाएगा
  • बहुत से राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है
  • दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू होंगे

कंपनी ने नई XUV400 EV के साथ पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में शुरूआत की है

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में 10,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह इनवेस्टमेंट अगले सात-आठ वर्षों में किया जाएगा। कंपनी को महाराष्ट्र सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंडस्ट्रियल प्रमोशन स्कीम के तहत 10,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की स्वीकृति मिली है। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "कंपनी अपनी सब्सिडियरी के जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी।" महिंद्रा एंड महिंद्रा के आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को XUV ब्रांड और कंपनी के नए  EV ब्रांड "BE" के तहत लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ऑटो एंड फार्म सेगमेंट), Rajesh Jejurikar ने कहा, "ईज ऑफ डुइंग बिजनेस पर सरकार के फोक्स और प्रगतिशीली नीतियों के साथ कंपनी के इनवेस्टमेंट से देश में महाराष्ट्र को EV का हब बन सकेगा।" 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई XUV400 EV के साथ पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में शुरूआत की है। यह XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट जैसी है लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। इसके मुकाबले में मार्केट में Tata Nexon EV और MG ZS EV मौजूद हैं। 

बहुत से राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के उपाय किए जा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सरकार ने EV खरीदने वालों को ग्रांट देने वाली एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है। इसके तहत राजस्थान सरकार ने EV की खरीद के लिए 40 करोड़ रुपये के योगदान को स्वीकृति दी है। इस पॉलिसी का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाना है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में इस पॉलिसी की घोषणा की थी। EV की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) में छूट देगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से लैंड दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन में इक्विपमेंट और मैनपावर को प्राइवेट फर्म उपलब्ध कराएगी। इनमें बैटरी को बदलने की सुविधा भी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  2. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  5. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  6. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  8. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  9. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  10. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.