Mahindra BE 6, XEV 9e के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा, जानें रेंज और फीचर्स

Mahindra ने नवंबर 2024 में भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BE 6 और XEV 9e को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra BE 6 पैक थ्री की एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है।
  • Mahindra BE 6 में 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है।
  • Mahindra XEV 9e में INGLO प्लेटफॉर्म के साथ 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

Mahindra BE 6 में 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने नवंबर 2024 में भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BE 6 और XEV 9e को लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी ने सिर्फ शुरुआती कीमत का खुलासा किया था और इलेक्ट्रिक एसयूवी के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया था। अब ब्राड ने देश में यूजर्स के लिए दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। हालांकि, बाकी वेरिएंट्स की कीमतों पर रोशनी अभी नहीं डाली गई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Mahindra BE 6, XEV 9e Price


ब्रांड ने अब Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e के टॉप-वेरिएंट की कीमतों का खुलासा किया है। नई घोषणा के अनुसार, BE 6 को तीन वेरिएंट पैक वन, पैक टू और पैक थ्री में बेचा जाएगा। खासौतर पर BE 6 पैक थ्री की एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है। ब्रांड 14 फरवरी को BE 6 Pack Three के लिए बुकिंग शुरू करने का प्लान बना रहा है, जबकि टेस्ट ड्राइव 14 जनवरी से शुरू होगी। Mahindra XEV 9e के भी तीन पैक वन, पैक टू और पैक थ्री वेरिएंट होंगे। इनमें टॉप Pack 3 की एक्स शोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है और बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी।


Advertisement
Mahindra BE 6 Features & Range


Mahindra BE 6 में 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इस यूनिट वाला वर्जन एक बार चार्ज करने पर 682 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। बैटरी को 175 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं दूसरा 59 kWh बैटरी ऑप्शन एक बार चार्ज करने पर 535 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी कई कलर ऑप्शन फायरस्टॉर्म ऑरेंज, स्टेल्थ ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, टैंगो रेड, डेजर्ट मिस्ट, डेजर्ट मिस्ट सैटिन, डीप फॉरेस्ट और एवरेस्ट व्हाइट सैटिन में आएगी। इसके साथ ही ईवी में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, बीई लोगो के साथ फ्लैट बॉटम टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इन-बिल्ट वाई-फाई के साथ 5जी कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट और लेवल 2 एडीएएस समेत काफी कुछ दिया गया है।


Mahindra XEV 9e Features & Range


Mahindra XEV 9e में INGLO प्लेटफॉर्म के साथ 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह एक बार चार्ज होने पर 656 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है। बैटरी पैक से यह पावर एक इलेक्ट्रिक मोटर में ट्रांसफर की जाती है जो कि 286 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस पावर का उपयोग करके इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ईवी 59 kWh बैटरी पैक ऑप्शन में भी है जो 231 hp इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। यह मॉडल एक बार चार्ज होने पर 542 किमी की रेंज प्रदान करता है। XEV 9e कलर ऑप्शन के मामले में एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, नेबुला ब्लू, टैंगो रेड, रूबी वेलवेट, स्टेल्थ ब्लैक, डीप फॉरेस्ट और डेजर्ट मिस्ट में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही टॉप वर्जन में 12.3 इंच की यूनिट के साथ 3 स्क्रीन सेटअप, वीआर एचयूडी, 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ड्राइवर इनशिएटेड ऑटो लेन चेंज समेत काफी कुछ शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.