Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें रेंज और फीचर्स

Komaki इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी X-ONE लिथियम सीरीज में विस्तार करते हुए X-ONE Prime और X-ONE Ace मॉडल को लॉन्च किया है।

Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें रेंज और फीचर्स

Photo Credit: Komaki

Komaki X-ONE Prime में बीएलडीसी हब मोटर है।

ख़ास बातें
  • Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace में 2-2.2 KWH लिथियम बैटरी दी गई है।
  • Komaki X-ONE Prime की एक्स-शोरूम कीमत 54,999 रुपये है।
  • Komaki X-ONE Ace की एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपये है।
विज्ञापन
Komaki इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी X-ONE लिथियम सीरीज में विस्तार करते हुए X-ONE Prime और X-ONE Ace मॉडल को लॉन्च किया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2-2.2 KWH लिथियम बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में स्कूटर 100 से 150 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। यहां हम आपको Komaki X-ONE Prime और X-ONE Ace के फीचर्स और रेंज से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace Price


कीमत की बात की जाए तो Komaki X-ONE Prime की एक्स-शोरूम कीमत 54,999 रुपये और Komaki X-ONE Ace की एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपये है। इन कीमतों में वाहन के साथ-साथ उनकी बैटरी, चार्जर और एक्सेसरीज भी शामिल हैं। डील को और शानदार बनाने के लिए Komaki ग्राहकों को आकर्षक छूट की पेशकश कर रहा है।  ग्राहक इन मॉडलों को कोमाकी के देशभर में 500 से अधिक स्टोरों के नेटवर्क पर पा सकते हैं।


Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace Battery & Range


Komaki X-ONE Prime, X-ONE Ace इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2-2.2 KWH लिथियम बैटरी दी गई है। दोनों स्कूटर्स में बीएलडीसी हब मोटर्स दी गई हैं। यह बैटरी 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर स्कूटर 100 से 150 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। दोनों मॉडल पार्किंग एसिस्ट, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स एसिस्ट और कीफोब के जरिए कीलेस एंट्री का सपोर्ट करते हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर रिजनरेटिव ब्रेकिंग और एक ऑटो-रिपेयर फंक्शन जैसे फीचर्स से लैस हैं, जिससे वाहन सेल्फ डायगनॉज और दिक्कत को खुद ठीक करता है, जिससे ब्रेकडाउन की संभावना कम हो जाती है।

ये दोनों स्कूटर एलईडी लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से भी लैस हैं। ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर गार्नेट रेड, फ्रॉस्ट व्हाइट, जेट ब्लैक और सुपर मेटल ग्रे जैसे कलर्स में उपलब्ध हैं। कंपनी ने मोटर, बैटरी और कंट्रोलर पर 3 साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है, जिसकी शुरुआत लो-स्पीड वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। यह वारंटी 30 हजार किलोमीटर तक की होती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Komaki Electric Scooter
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »