Tesla की इलेक्ट्रिक कारें अब भारत में बनेंगी? Elon Musk ने कह दी बड़ी बात, जानें

Tesla : मस्‍क ने कहा कि भारत इस तरह के विस्तार के लिए एक दिलचस्प प्रस्ताव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2023 15:25 IST
ख़ास बातें
  • टेस्‍ला के नए प्‍लांट को लेकर एलन मस्‍क ने की बात
  • कहा, इसके लिए भारत में रोमांचक जगह हो सकती है
  • इस साल के आखिर तक फाइनल हो सकती है जगह

हाल में खबर आई थी कि Tesla ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए एक प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है।

पिछले काफी वक्‍त से एलन मस्‍क (Elon Musk) की कार कंपनी टेस्‍ला (Tesla) भारत में मार्केट तलाश रही है। कंपनी चाहती थी कि सरकार कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाए, जोकि 100 फीसदी तक है। सरकार चाहती है कि टेस्‍ला अपनी कारें भारत में बनाए। इसी रस्‍साकशी में बात नहीं पा रही थी। अब कहा जा रहा है कि टेस्‍ला भारत में अपनी कारों का निर्माण कर सकती है। हाल में टेस्‍ला की एक टीम भारत आई थी। इस विजिट के कुछ दिनों बाद ही एलन मस्‍क ने संकेत दिए हैं कि टेस्‍ला की नई फैक्‍ट्री लगाने के लिए भारत एक दिलचस्‍प दावेदार हो सकता है।   

वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्‍यू में एलन मस्क ने कहा कि इस साल के अंत तक एक नई फैक्‍ट्री लगाने के लिए टेस्‍ला जगह का चयन करेगी। उन्‍होंने कहा कि भारत इस तरह के विस्तार के लिए एक दिलचस्प प्रस्ताव हो सकता है। यह पूछे जाने पर कि अभी टेस्ला प्‍लांट के लिए सबसे रोमांचक देश कौन सा होगा? मस्क ने कहा कि इस साल के आखिर तक हम कोई जगह चुनेंगे। क्या भारत ‘दिलचस्प' दावेदार होगा? उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल।'



हाल में खबर आई थी कि Tesla ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए एक प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है। इस प्लांट से देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तो होगी ही, कारों को एक्सपोर्ट भी किया जा सकेगा। सूत्रों ने हवाले से रॉयटर्स ने बताया था कि टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को देश में प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है। सरकार ने कंपनी को देश में उसके वीकल्‍स की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कहा था, लेकिन टेस्ला पहले मार्केट को जानना चाहती थी। इस वजह से दोनों पक्ष किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए थे। अब पता चला है कि कंपनी ने अधिकारियों को भारत में फैक्‍ट्री लगाने का प्रपोजल दिया है। 
Advertisement

टेस्‍ला इस साल फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्‍नॉलजी को भी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का मुनाफा बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने लगभग 2 साल पहले भारत में अपनी कारों को लॉन्‍च करने के लिए मार्केट रिसर्च की थी। लेकिन सरकार से रियायत नहीं मिलने के कारण कंपनी अपनी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा पाई। टेस्‍ला चाहती थी कि उसकी कारें भारत में बिकें, लेकिन अभी यहां तैयार नहीं की जाएं। सरकार चाहती है कि कंपनी भारत में ही कारों का निर्माण करे। टेस्‍ला अब इस रुख पर सकारात्‍मक हो रही है। अगर भारत में टेस्‍ला कारों का निर्माण होता है, तो जाहिर तौर पर इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था को तेजी मिलेगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.