EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 

जापान की दूसरी सबसे बड़ी कार मेकर होंडा ने बताया है कि वह अपने तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल बिजनेस के साथ ही हाइब्रिड व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मई 2026 22:18 IST
ख़ास बातें
  • होंडा ने EV की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कुछ टारगेट को समाप्त कर दिया है
  • इस कंपनी की योजना कॉस्ट को घटाने के लिए चीन से पार्ट्स को खरीदने की है
  • अमेरिका में EV से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव का भी कंपनी पर असर पड़ा है

जापान की इस कंपनी ने अपने नुकसान के पीछे अमेरिका में पॉलिसी में बदलाव को भी एक कारण बताया है

दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में इनवेस्टमेंट पर नुकसान होने से बड़ा झटका लगा है। होंडा को इस वजह से 70 वर्षों में पहली बार वार्षिक लॉस हुआ है। EVs की डिमांड कंपनी के पूर्वानुमान से कम रहने की वजह से इसे मार्च में समाप्त हुए वर्ष में लगभग 2.68 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली होंडा ने बताया है कि वह EV की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कुछ टारगेट को समाप्त कर रही है। इसके अलावा कंपनी की योजना कॉस्ट को घटाने के लिए चीन से पार्ट्स को खरीदने की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होंडा ने अपने नुकसान के पीछे अमेरिका में पॉलिसी में बदलाव को भी एक कारण बताया है। अमेरिका में EV खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए टैक्स इंसेंटिव बंद कर दिए गए हैं। पिछले वर्ष सितंबर में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने EV खरीदने पर मिलने वाले 7,500 डॉलर तक के टैक्स क्रेडिट को बंद कर दिया था। 

अमेरिका में कारों और ऑटोमोबाइल पार्ट्स के इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाने से भी होंडा जैसी बड़ी कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ी है। जापान की दूसरी सबसे बड़ी कार मेकर होंडा ने बताया है कि वह अपने तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल बिजनेस के साथ ही हाइब्रिड व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेगी। भारत, जापान और नॉर्थ अमेरिका को होंडा ने ग्रोथ के लिए प्रायरिटी मार्केट्स बताया है। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Toshihiro Mibe ने कहा कि 2030 तक नई कारों की बिक्री में EVs की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के अपने टारगेट को रद्द कर रही है। भारत मे्ं पिछले वर्ष Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया था। हालांकि, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।  Activa e का शुरुआती प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। QC1 का शुरुआती प्राइस 90,022 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Bajaj Auto, TVS Motor, Ather Energy और Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.