Honda Activa Electric: नए टीजर में दिखाई दिया होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोटर सेटअप, 27 नवंबर को होगा लॉन्च

टीजर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मौजूद LED हेडलैंप और सीट की एक झलक भी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक और टीजर जारी किया है
  • वीडियो में इसके स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया है
  • Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल किया गया है

Photo Credit: Honda

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब जोर-शोर से टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसके पहले टीजर को रिलीज करने के बाद अब कंपनी ने ई-स्कूटर के इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप को दिखाया है। यह एक स्विंगआर्म-माउंटेड यूनिट लगती है, जो मार्केट में मौजूद कुछ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में मौजूद मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस (PMS) मोटर सेटअप की तुलना में ब्रांड की ओर से एक किफायती अप्रोच लगती है। हालांकि, कई महंगे ई-स्कूटर्स अभी भी BLDC हब का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। सभवत: Honda Activa Electric के नाम से इस ई-स्कूटर के 27 नवंबर को पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मॉडर्न डिजाइन लैंगुएज अपनाएगा।

Honda ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक और टीजर जारी किया है, जिसमें इसके स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया है। बता दें कि पॉपुलर Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। वर्तमान में ब्रांड्स ई-स्कूटर्स में तीन सेटअप के साथ जाते हैं, जिनमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर हैं, BLDC हब और परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस सेटअप शामिल होता है। 
Advertisement
 

स्विंगआर्म माउंटिंग स्पेस सेविंग और हल्की मानी जाती है और इसमें गियरबॉक्स की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे मैकेनिकल लॉस कम होता है। वहीं, इस सेटअप को कम मूविंग पार्ट्स के चलते मेंटेन करने में आसान समझा जाता है। वहीं, दूसरी ओर PMS मोटर हाई एफिशिएंसी देती है, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है। यह सेटअप कम RPM पर भी हाई टॉर्क देने में सक्षम होता है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि Honda अपने अपकमिंग ई-स्कूटर के साथ मिड-परफॉर्मेंस अप्रोच अपनाना चाह रही है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसे Ather Rizta के समान फैमिली-सेंट्रिक रखें।

टीजर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मौजूद LED हेडलैंप और सीट की एक झलक भी दी गई है। स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई आधाकारिक डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन प्रतियोगिता को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है, जो कॉलिंग, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल्स आदि फीचर्स से लैस होगा।
Advertisement

इसके अलावा, हम इसमें बड़ा बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद करते हैं। कंपनी के ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल, CUV e को देखें, तो Activa इलेक्ट्रिक में 100 किमी की रेंज मिलने की संभावना है, जिसका मतलब है कि यह लगभग 3-4 kWh के बैटरी पैक से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.