Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने एंट्री करने में देरी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने एंट्री करने में देरी की है
  • कंपनी ने Vida ब्रांड का 120 से अधिक शहरों में विस्तार किया है
  • इसने EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए Ather Energy के साथ टाई-अप किया है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp अपने Vida सब-ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पास इस दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने एंट्री करने में देरी की है। 

कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर (Emerging Mobility), Swadesh Srivastava ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम इस वर्ष अधिक ग्रोथ हासिल करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही कॉस्ट स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा।" हीरो मोटोकॉर्प ने Vida ब्रांड का 120 से अधिक शहरों में विस्तार किया है। इसने इंटेरोपेरेबल EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए Ather Energy के साथ टाई-अप भी किया है। इससे हीरो मोटोकॉर्प के कस्टमर्स के लिए लगभग 200 शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध होंगे। 
Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro और Ather Energy के 450X से है। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने 1,016 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 859 करोड़ रुपये का था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,519 करोड़ रुपये का रहा। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने Xtreme 125R, Xtreme 200S, Xtreme 160R 4V, Harley-Davidson X440, Karizma XMR और Mavrick 440 को लॉन्च किया था। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को रेवेन्यू की ग्रोथ डबल डिजिट में होने की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी ने यूरोप और ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.