Hero MotoCorp की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स अगले महीने से होंगे महंगे 

कंपनी ने कहा कि प्राइसेज में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे प्राइसेज बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 23:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में शुरुआत की है
  • कॉस्ट बढ़ने के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मुश्किल का सामना करना पड़ा है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ रही है

कुछ अन्य टू-व्हीलर कंपनियां भी जल्द मोटरसाइकिल और स्कूटर्स को महंगा कर सकती हैं

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp अगले महीने से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की रेंज के अगले महीने से प्राइसेज बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा कि प्राइसेज में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी को प्राइसेज बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

आमतौर पर वर्ष के अंत से पहले ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स नए कैलेंडर ईयर के लिए प्राइस बढ़ाते हैं। हालांकि, महामारी के बाद सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ना इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चुनौती है। कुछ अन्य टू-व्हीलर कंपनियां भी जल्द मोटरसाइकिल और स्कूटर्स को महंगा कर सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में शुरुआत की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Vida का पहला एक्सपीरिएंस सेंटर बेंगलुरु में खुला है। इसके साथ ही V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड भी शुरू की गई है। कंपनी की योजना कुछ और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी लॉन्च करने की है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक और Ather जैसी कंपनियों से है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। 
Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प अपनी Xpulse 200T मोटरसाइकिल का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था। कंपनी का Xpulse 200T एक रोड-फोकस्ड मॉडल है, जबकि इसके बाद वाला मॉडल ऑफ-रोडिंग पर फोकस करता है। नई मोटरसाइकिल को कंपनी कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने YouTube पर इसका एक टीजर पोस्ट किया, जो नई मोटरसाइकिल के बारे में कुछ संकेत दे रहा है। इस वीडियो में बाइक के डिजाइन को साफ नहीं देखा जा सकता है लेकिन इससे पहले इस बाइक को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि बाइक के स्टाइल को XPulse 200T से कुछ अलग बनाने की कोशिश की गई है। 

इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में बदलाव किया गया है। असकी हेडलैम्प यूनिट को कुछ नीचे किया गया है। नए मॉडल में अब फोर्क गैटर भी मिलेंगे। ग्रैब रेल भी नई होगी और इसमें ट्यूबलर डिजाइन मिल सकता है। कंपनी इसका इंजन Xpulse 200 के समान रख सकती है, जो  4v 200cc का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.